फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ... Pradhan again went to the doorsteps of voters

Lucknow News: ...प्रधान फिर चले मतदाताओं की चौखट

Sun, 28 Dec 2025 02:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
... Pradhan again went to the doorsteps of voters
मलिहाबाद। पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने की संभावना को देखते हुए वर्तमान प्रधान व दावेदार शहर की शान-शौकत छोड़कर मतदाताओं की चौखट पर पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन

विकासखंड की 67 ग्राम पंचायतों में ज्यादातर वर्तमान प्रधान चुनाव जीतकर परिवार के साथ शहर में शिफ्ट हो गए थे। कुछ व्यापार में लग गए थे। मतदाताओं के मुताबिक, शुरुआती दिनों में प्रधान जी हफ्ते में आते थे, लेकिन एक वर्ष का समय बीतने के बाद महीने में और तीन वर्ष बीतने के बाद गांव की प्रधानी नाते-रिश्तेदारों की देखरेख में शहर से ही चलती रही। अब चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में एक बार फिर वर्तमान प्रधान समेत पूर्व प्रधान, दावेदार गांव की तरफ चल दिए हैं।
विज्ञापन

गिले शिकवे दूर करने के लिए शुरू हुई चरण वंदना
दावेदार मतदाताओं से गिले-शिकवे दूर करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, युवा वोटरों ने पढ़े-लिखे प्रत्याशी को प्रधान बनाने की बात कही है। ग्राम पंचायत चुनाव में जातीय समीकरण इस बार भी हावी दिखाई दे रहा है। पिछली पांच वर्षों को देखते हुए आगामी चुनाव में सीटों के आरक्षण पर नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि पिछली बार आरक्षण का समीकरण बदलने पर प्रधानों ने अपने करीबी को जातीय समीकरण के लिए प्रधान प्रत्याशी बनाकर जिताया था, लेकिन चुनाव जीतते ही 60 प्रतिशत प्रधान जिताने वाले लोगों को छोड़ खुद प्रधानी शुरू कर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed