{"_id":"628247511cdade231801e559","slug":"practical-exams-of-up-board-student-will-be-held-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Practical: पहले हुई परीक्षा में नहीं हो पाए हैं शामिल तो मिलेगा एक और मौका, स्कूल से संपर्क करें विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Practical: पहले हुई परीक्षा में नहीं हो पाए हैं शामिल तो मिलेगा एक और मौका, स्कूल से संपर्क करें विद्यार्थी
Mon, 16 May 2022 06:22 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 16 May 2022 06:22 PM IST
सार
यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों को एक और मौका दिया जा रहा है। छूटे हुए विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा कल से होगी।
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
लखनऊ जिले के यूपी बोर्ड के वे छात्र जो पूर्व में हुई प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल नहीं हो सके वे अपने मूल विद्यालय से इसके संबंध में संपर्क कर सकते हैं। इनकी परीक्षा कराने संबंधी तिथि, केंद्र और परीक्षक की जानकारी विद्यालयों को उपलब्ध करा दी गई है। परीक्षा में बैठने का यह अंतिम अवसर दिया जा रहा है। परीक्षा 17 से 20 मई तक होगी।
विज्ञापन
जिले में यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा गत 20 से 27 अप्रैल तक कराई गई थी। इस दौरान परीक्षकों की कमी से काफी संख्या में छात्रों की परीक्षा छूट गई थी। करीब 400 से ज्यादा छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा नहीं हुई। इनमें से ज्यादातर होम साइंस के छात्र हैं।
विज्ञापन
ऐसे छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा अब 17 से 20 मई तक होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमर कांत सिंह ने बताया कि जो छात्र परीक्षा से छूट गए थे वे अपने विद्यालय से शिड्यूल पता कर लें।
विज्ञापन
परीक्षक, केंद्र व नई तिथि की जानकारी विद्यालय को दे दी गई है। छूटे छात्रों को परीक्षा दिलाना स्कूलों की जिम्मेदारी है। इस बार यदि परीक्षा से चूके तो दोबारा अवसर नहीं मिलेगा।