तीन महीने से नहीं भरा बिजली का बिल तो आज कट जाएगा कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के जिन उपभोक्ताओं ने तीन महीने से बिजली तो खूब जलाई पर 10 हजार रुपये से अधिक का बिल नहीं भरा तो उनका रविवार को कनेक्शन कट जाएगा। ऐसे बकाएदारों का कटा कनेक्शन बाकी बिल की रकम जमा करने के बाद ही जोड़ा जाएगा।
बकाएदार संविदा कर्मियों की साठगांठ से कटा कनेक्शन बिना बिल भरे चालू कराएंगे तो दोनों को महंगा पड़ेगा। बकाएदार पर बिजली चोरी का केस दर्ज होगा और संविदा कर्मी को नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा। जो बकाएदार चाहते हैं कि उनका कनेक्शन न कटे तो सुबह बिल का भुगतान कर दें।
लेसा ट्रांस गोमती जोन के मुख्य अभियंता प्रदीप कक्कड़ एवं लेसा सिस गोमती के अधीक्षण अभियंता सर्किल चार डीके त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से बताया कि एक-एक अधिशासी अभियंता को अपने-अपने क्षेत्र में 250-250 बकाएदारों की बिजली काटनी है। इसके लिए सुबह 9 से शाम 6 बजे तक मेगा अभियान चलेगा।
किया गया चार टीमों का गठन
अफसरों ने बताया कि इसी सूची में बकाएदारों का नाम सहित बाकी रकम का ब्योरा है, जिनकी ऊपर से लेकर नीचे तक बिजली कटेगी। इसके लिए तीन से चार टीमों का गठन किया गया है।
उधर, मध्यांचल निगम के मुख्य अभियंता (वाणिज्य) अशोक कुमार ने बताया कि काटे गए कनेक्शन की निगरानी की जाएगी, जिससे बकाएदार बिल भरे बिना बिजली चालू नहीं करा पाएंगे। इस मेगा अभियान की जिम्मेदारी उपखंड अधिकारियों को सौंपी गई है।