फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   power price hike on consumers pocket

जितनी ज्यादा खर्च होगी बिजली, उतना तगड़ा करंट

Mon, 06 Oct 2014 12:32 PM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 06 Oct 2014 12:32 PM IST
विज्ञापन
power price hike on consumers pocket

राजधानी के घरेलू बिजली के जो उपभोक्ता महीने में औसतन 200 से 500 यूनिट बिजली का उपभोग करते हैं, उन्हें अब हर महीने बिजली बिल में पहले से 52 से 130 रुपये अधिक चुकाने होंगे।

विज्ञापन


यानी अक्तूबर में बिजली उपभोग के मद में नवंबर जो बिल चुकाना पड़ेगा, वह पहले से अधिक रकम का होगा। लेकिन एक महीने में 500 यूनिट से एक भी यूनिट (501 यूनिट) अधिक बिजली जलाने पर पहले से करीब 20 फीसदी अधिक बिल चुकाना पड़ेगा।
विज्ञापन


इस तरह बिजली के नए रेट से जहां उपभोक्ताओं की जेब कटेगी तो लेसा को हर माह सिर्फ 4.42 लाख घरेलू उपभोक्ताओं से करीब 20 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पावर कॉर्पोरेशन 12 अक्तूबर से बिजली के नए रेट लागू करने की तैयारी में है। उपभोक्ता इस तारीख से जो बिजली जलाएंगे, उसका बिल नए रेट से बनेगा।

अब करनी पड़ेगी कंजूसी

power price hike on consumers pocket

घरेलू बिजली महंगी किए जाने पर परिवहन विभाग के रिटायर्ड अफसर जेएन तिवारी ने बताया कि विद्युत नियामक आयोग ने पहले तो यूनिट का स्लैब घटाया और फिर कुल बिल पर रेग्युलेटरी सरचार्ज लगा दिया।

उन्होंने कहा कि बिजली महंगी होने से पेंशन से आम खर्च चलाना पहले से ही मुश्किल था, अब बिजली जलाने में भी कंजूसी करनी पड़ेगी।

कारोबारी सुरेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि दुकान का एक-एक महीने का बिजली बिल 1500 से 2000 रुपये चुकाना पड़ता है। कोई बिल बकाया नहीं है। बिजली के नए रेट से 200 से 300 रुपये बिल फिर बढ़ जाएगा।

इसकी भरपाई के लिए खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ाकर उसकी वसूली ग्राहकों से करेंगे, जिससे महंगाई को बढ़ावा मिलेगा।

नवंबर की दरें होंगी अलग

power price hike on consumers pocket

एलबी श्रीवास्तव ने एक किलोवॉट के लोड पर सिंतबर में 501 यूनिट का‌ बिजली बिल 2408 चुकाया है।  लेकिन नवंबर में इतनी यूनिट का बिल उन्हे करीब 3081 रुपए चुकाना होगा।

ये बिल करीब 673 से भी ज्यादा होगा। वहीं सीताराम वर्मा के घर का विद्युत लोड एक किलोवाट है। यह बिजली का उपभोग लाइट, पंखा और एसी चलाने में इस्तेमाल करते हैं।

सीताराम ने अगस्त में 400 यूनिट का बिल सिंतबर में बिल 1913 रुपए चुकाया, लेकिन इनको नवंबर में 400 यूनिट का बिल चुकाने पर 2041 रुपए देने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed