फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Power outage for six hours in Indiranagar Sector-11

Lucknow News: इंदिरानगर सेक्टर-11 में छह घंटे तक बिजली गुल

Mon, 27 Jul 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Power outage for six hours in Indiranagar Sector-11
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
लखनऊ। उमस भरी गर्मी के बीच रविवार को इंदिरानगर सेक्टर-11 के करीब 1000 परिवार दो से छह घंटे तक बिजली के लिए तरसते रहे। इस संकट से नाराज कुछ लोगों ने उपकेंद्र पर पहुंचकर हंगामा भी किया। जिम्मेदारों ने दूसरे स्रोत से बिजली चालू करने की बात कही तो लोग वापस लौटे। हालांकि, एक अपार्टमेंट की बिजली सबसे देर में शाम सात बजे के बाद चालू हो सकी।
विज्ञापन



अवर अभियंता जय प्रकाश ने बताया कि दोपहर दो बजे अचानक गायत्री मार्केट 11 केवी फीडर की बिजली ठप हो गई। उपभोक्ताओं की शिकायत पर पड़ताल हुई तो फॉल्ट की खोजबीन शुरू हुई। काफी कोशिश के बाद जब फॉल्ट का पता नहीं चला तो दूसरे स्रोतों से बंद ट्रांसफार्मरों की बिजली चालू करने का सिलसिला शुरू हुआ। दोपहर 3 बजे 20 फीसदी और शाम 4 बजे तक 60 फीसदी उपभोक्ताओं की बिजली चालू कर दी गई। शिवाजीपुरम के काफी हिस्से में देर तक बिजली चालू नहीं हो सकी। करीब 1000 परिवार और 200 व्यापारी इस बिजली संकट की चपेट में रहे।
विज्ञापन


12 हजार परिवारों ने सुबह झेला बिजली-पानी का संकट
गहदेव फीडर से जुड़े 29 गांवों के करीब 12 हजार उपभोक्ताओं के परिवारों ने रविवार सुबह चार घंटे तक बिजली और पानी का संकट झेला। यहां सुबह छह से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। रूदानखेड़ा, करेंद, शाहमऊ, पारा, भवानीपुर, आभाखेड़ा गांवों के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। सुबह 11 केवी लाइन में ब्रेकडाउन होने से आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली न रहने से घरों में लगे सबमर्सिबल और पानी की मोटरें नहीं चल सकीं। उपकेंद्र के कर्मचारियों ने बताया कि रविवार रात भी बार-बार ट्रिपिंग होने से उपभोक्ता परेशान रहे। जेई राजकुमार ने बताया कि बिजली के तारों पर पेड़ की डालियां आने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed