फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Power in Uttar Pradesh.

कुछ 'खास' क्षेत्रों में सरकार देगी 24 घंटे बिजली

Sat, 27 Jun 2015 02:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 27 Jun 2015 02:58 AM IST
विज्ञापन
Power in Uttar Pradesh.

12 फीसदी से कम लाइन हानियों वाले इलाकों के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 22 से 24 घंटे बिजली आपूर्ति होगी। यह घोषणा ऊर्जा राज्यमंत्री यासर शाह ने शुक्रवार को बिजली कंपनियों के प्रबंध निदेशकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के दौरान की।

विज्ञापन


अभी तक 15 फीसदी से कम लाइन हानियों वाले इलाकों में ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे तथा शहरी क्षेत्रों को 22 घंटे आपूर्ति हो रही है।

शाह ने कहा कि राजस्व बढ़ाने व बिजली चोरी रोकने के लिए यह फैसला किया गया है। साथ ही तहसील दिवस पर नए कनेक्शन जारी करने के साथ बिजली संबंधी सभी समस्याओं का निराकरण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन


शाह ने कहा कि जिन फीडरों पर लाइन हानियां 12 प्रतिशत से कम तथा 90 प्रतिशत तक मीटरिंग होगी, वहां ग्रामीण व शहरी उपभोक्ताओं को 22 से 24 घंटे तक बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने ये भी निर्देश दिए कि जुलाई से होने वाले तहसील दिवस पर बिजली विभाग एक काउंटर लगाकर नए कनेक्शन से लेकर बिजली संबंधी सभी मामलों का मौके पर ही निराकरण कराया जाए।

पूरे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में लगेंगे कनेक्‍शन मीटर

Power in Uttar Pradesh.

साथ ही जुलाई से पूरे प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्शन देकर मीटर लगवाने के निर्देश भी दिए गए। ग्रामीण क्षेत्रों के अधिशासी अभियंताओं से कहा गया है कि ऐसे आवासों की सूची बनवा लें जो पोल से 40 मीटर के दायरे में हैं। उन घरों में प्राथमिकता पर कनेक्शन दिए जाएं।

उन्होंने तहसील मुख्यालयों पर निर्माणाधीन उपकेंद्रों के निर्माण में तेजी लाने तथा जहां सब स्टेशनों के  लिए जमीन नहीं मिल पा रही है, वहां के जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर व्यवस्था करने को कहा है। 5 जुलाई तक जमीन उपलब्ध न हुई तो संबंधित अभियंताओं को उस क्षेत्र से हटा दिया जाएगा।

प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं पावर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन संजय अग्रवाल ने 3311 केवी उपकेंद्रों के निर्माण, निजी तथा सरकारी नलकूपों के ऊर्जीकरण, राजस्व वसूली तथा बिजली चोरी रोकने के लिए किए जा रहे उपायों की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि रमजान एव अन्य त्योहारों में बेहतर बिजली मिले, इसके लिए अधिकारियों को मुस्तैद रहना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed