फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Power failure in many areas due to rain

Lucknow News: बारिश के कई इलाकों में बिजली गुल

Mon, 30 Jun 2025 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Power failure in many areas due to rain
लखनऊ। राजधानी में शहर से गांव तक बारिश के चलते रविवार को भी उपभोक्ताओं को दो घंटे तक बिजली संकट झेलना पड़ा। यह व्यवधान 11 केवी लाइन में फॉल्ट और एबीसी व पेटी जलने के कारण आया।
विज्ञापन

उतरेटिया उपकेंद्र के सैनिक नगर सहित आसपास के इलाकों में ट्राॅली में खराबी के कारण बिजली गुल हुई। वहीं, बारिश के कारण बंथरा, नींवा, गहरू, रसूलपुर, एनबीआरआई, औद्योगिक प्रथम व तृतीय फीडर और मोहनलालगंज के कनकहा फीडर से जुड़े गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। कमता उपकेंद्र के पावर ट्रांसफार्मर में धमाका होने के कारण एल्डिको सहित आसपास के इलाकों की बिजली गुल हो गई। उधर, ट्रांसमिशन उपकेंद्र 132 केवी गोमतीनगर से विश्वासखंड की बिजली तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई जो कुछ समय के बाद सामान्य हो गई। इसी प्रकार सीतापुर रोड, आईआईएम रोड, मड़ियांव, जानकीपुरम, विकासनगर, निरालानगर, त्रिवेणीनगर, खदरा, डालीगंज, निशातगंज, न्यू हैदराबाद, डालीबाग, हजरतगंज, जॉपलिंग रोड, कैसरबाग, चारबाग, नाका, आर्यनगर, मोतीनगर, राजेंद्रनगर में छोटी-छोटी खामी के कारण बिजली आपूर्ति में व्यवधान आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed