फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Power default in bkt and two lakhs people suffer

दो लाख की आबादी ने साढ़े चार घंटे झेला बिजली संकट

Sun, 31 Jan 2021 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Power default in bkt and two lakhs people suffer
पारेषण केंद्र बख्शी का तालाब में लगातार तीसरे दिन शनिवार को तकनीकी खराबी आने के कारण साढ़े चार घंटे आधा दर्जन पावर स्टेशनों की बिजली गुल हुई।
विज्ञापन

इसके चलते करीब दो लाख ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पंचायत के साढामऊ स्थित 220 पारेषण केंद्र में शनिवार शाम तकनीकी खराबी के चलते करीब साढ़े चार घंटे बिजली बंद रही।
इसके चलते बख्शी का तालाब, इटौंजा, कठवारा, कुंभरावा, बौरूमऊ, मामपुर बाना पावर स्टेशनों के 400 गांव और इटौंजा, महोना, बख्शी का तालाब, छठा मील और अमानीगंज सहित दर्जनभर कस्बा की बिजली गुल रही।
विज्ञापन

इससे करीब दो लाख ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पारेषण केंद्र बख्शी का तालाब में लगातार तीसरे दिन तकनीकी खराबी आई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पावर स्टेशनों और लेसा के अधिकारियों के फोन नहीं रिसीव हुए। यह भी आरोप है कि तीन दिनों से बिना किसी सूचना के आधा दर्जन पावर स्टेशनों की बिजली बंद कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में एसडीओ बख्शी का तालाब अशोक कुमार मौर्य का कहना है कि संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर जल्द समाधान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed