{"_id":"64e25ea06bff667d4d0fb3f4","slug":"power-cut-made-trouble-raebareli-news-c-101-1-slko1032-2975-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिजली कटौती ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिजली कटौती ने किया बेहाल
Mon, 21 Aug 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
क्रासर
रात में होती तीन से चार बार रोस्टिंग, गर्मी से छूट रहा पसीना
ओवरलोड विद्युत उपकेंद्रों से दूर नहीं हो रही लोवोल्टेज की समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। सतांव ब्लॉक क्षेत्र में जबरदस्त बिजली की कटौती हो रही है। 18 घंटे में बमुश्किल आठ घंटे बिजली मिल रही है। अटौरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को पिछले दो दिनों से रात में तीन से चार घंटे बिजली मिल रही है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से जूझना पड़ रहा है। वहीं किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। अघोषित कटौती और लो वोल्टेज से लोगों में नाराजगी है। अवर अभियंता मुकेश भारती ने बताया कि ओवरलोड की वजह से ट्रिपिंग की समस्या आ रही है। जल्द ही समस्या का निराकरण कर लिया जाएगा। इसी तरह ऊंचाहार, गदागंज, डलमऊ समेत अन्य क्षेत्रों में बिजली की खूब कटौती हो रही है।
इनसेट
छह लाख बकाये पर भगवानदीन गांव में अंधेरा
डीह। ब्लॉक क्षेत्र के भगवानदीन का पुरवा गांव में 30 कनेक्शन हैं। इन उपभोक्ताओं का छह लाख रुपया बकाया है। कई बाद कहने के बावजूद बकाया नहीं जमा किया। इस पर शनिवार को पूरे गांव की बिजली ट्रांसफार्मर से बंद कर दी गई। इससे उपभोक्ताओं को गर्मी उमस से जूझना पड़ रहा है। वही कुछ ग्रामीणों का कहना है कि पूरे गांव की बिजली बंद कर दी गई है, जबकि कुछ लोगों ने बिजली का बिल जमा किया है। इस जिहाज से बकायेदारों के कनेक्शन काटने चाहिए थे। पूरे गांव की बिजली बंद करना उचित नहीं है। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी। एसडीओ अमित श्रीवास्तव ने बताया कि सभी लोग बकायेदार है। बिल जमा करने के गांव में कैंप लगाया गया था, लेकिन किसी ने बिल जमा नहीं किया। इस वजह से बिजली बंद कराई गई है।
इनसेट
भीड़भाड़ इलाके में गिरा बिजली का तार, अफरातफरी
फोटो संख्या 16
डीह। कस्बे के राजीव गांधी तिराहे पर रविवार को बिजली का तार टूटकर गिर गया। इससे अफरातफरी मच गई। तिराहे पर अक्सर भीड़भाड़ बनी रहती है। दोपहर में लोग आ जा रहे थे। इसी दौरान बीच सडक़ पर बिजली का तार गिर गया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। दुकानदारों ने तार टूटने की जानकारी बिजली उपकेंद्र को दी। तब लाइनमैन ने मौके पर पहुंचकर रास्ते से तार हटवाया। एसडीओ अमित श्रीवास्तव ने बताया कि तार टूट कर सडक़ पर गिरा था, जिसे हटवा दिया गया है।