{"_id":"626f6f364088dc4f5b037f97","slug":"power-crisis-effects-the-businessmen-of-aminabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद के कारोबार पर लगा ग्रहण: 10 घंटे तक गुल हुई बिजली, 2500 कारोबारियों की दुकानदारी हुई चौपट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद के कारोबार पर लगा ग्रहण: 10 घंटे तक गुल हुई बिजली, 2500 कारोबारियों की दुकानदारी हुई चौपट
Mon, 02 May 2022 02:25 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 02 May 2022 02:25 PM IST
सार
दुकान व शोरूम में बिजली न होने के कारण खरीदारों ने प्रवेश ही नहीं किया। ऐसे ग्राहक दूसरी मार्केट की ओर चले गए। एक्सईएन ने बताया कि नजीराबाद को छोड़कर अन्य इलाकों की बत्ती वैकल्पिक स्रोत से चालू कर दी थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
ईद के त्योहार पर अच्छे कारोबार की उम्मीद लगाए बैठे अमीनाबाद के कारोबारियों को रविवार को तगड़ा झटका लगा। सुबह-सुबह ही फुटपाथ की दुकान में आग लगने के बाद बिजली सप्लाई की केबल फुंक जाने से मोहन मार्केट सहित आसपास के इलाके की बत्ती गुल हो गई। कुछ मार्केट में तो वैकल्पिक तरीके से आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन नजीराबाद सहित अन्य इलाकों में करीब 10 घंटे तक बत्ती गुल होने से कारोबार चौपट हो गया।
विज्ञापन
रविवार सुबह नौ बजे फुटपाथ पर बैग की दुकान लगाने वाले दुकानदार की लापरवाही से यह आग लगी। इससे अमीनाबाद को बिजली सप्लाई करने वाली दस 11 केवी एवं एलटी लाइन की केबल आग की चपेट में आ गई। इनमें से पांच 11 केवी केबल और कुछ एलटी लाइन के तार जल गए, जिसके कारण मोहन मार्केट, हनुमान मंदिर मार्ग, नजीराबाद सहित आसपास के 2500 कारोबारियों और इतने ही घरों की बिजली बाधित हो गई। बिजली ठप होते ही कारोबारियों समेत अन्य लोगों ने उपकेंद्र पर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद मोहन मार्केट की ख्यालीगंज फीडर से दोपहर एक बजे बिजली चालू कर दी गई। मगर, नजीराबाद के करीब 500 कारोबारियों की दुकानों व शोरूम को शाम तक बिजली नसीब नहीं हो सकी। नजीराबाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश छबलानी ने बताया कि कारोबारियों ने एक्सईएन आरके श्रीवास्तव से मिलकर बिजली के अभाव में कारोबार पर पड़े असर के बारे में बताया। दरअसल, दुकान व शोरूम में बिजली न होने के कारण खरीदारों ने प्रवेश ही नहीं किया। ऐसे ग्राहक दूसरी मार्केट की ओर चले गए।
विज्ञापन