फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   power corporation starts katiya hatao sayojan pao plan.

'कटिया मार' गरीब उपभोक्ताओं के लिए पावर कार्पोरेशन ने बनाया खास प्लान

Tue, 18 Dec 2018 01:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 18 Dec 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
power corporation starts katiya hatao sayojan pao plan.
फाइल फोटो

कटिया मारकर बिजली जलाने वाले गरीब उपभोक्ताओं को सहूलियत देने के लिए पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन ने नई योजना शुरू की है। ‘कटिया हटाओ, संयोजन पाओ’ नाम से शुरू की गई इस योजना में आर्थिक रूप से गरीब उपभोक्ताओं को कटिया कनेक्शन के स्थान पर नियमित बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। इसके बदले उनसे किसी तरह का जुर्माना नहीं लिया जाएगा। योजना का लाभ 31 जनवरी तक लिया जा सकेगा।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि गरीबों को भी बिजली मुहैया हो। इसके मद्देनजर पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन ने गरीब उपभोक्ताओं के कटिया कनेक्शन को नियमित करने के लिए 31 जनवरी तक ‘कटिया हटाओ, संयोजन पाओ‘ योजना शुरू की है।
विज्ञापन


योजना के तहत जगह-जगह कैंप लगाया जाएगा। इसमें गरीब उपभोक्ताओं को अपने कटिया कनेक्शन को नियमित करने के लिए आवेदन करना होगा। उनसे किसी प्रकार जुर्माना लिए बगैर नियमित कनेक्शन दिया जाएगा। योजना के तहत उपभोक्ताओं को एक किलोवाट भार का कनेक्शन दिया जाएगा। यह सुविधा उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगी जिनके घर की दूरी एलटी लाइन से 40 मीटर के भीतर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कनेक्शन पाने के लिए देने होंगे ये डाक्यूमेंट

योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के गरीब उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन देने का काम सौभाग्य योजना के तहत निर्धारित मानक के मुताबिक होगा। शहरी क्षेत्रों में कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ता को पहचान पत्र एवं भूस्वामित्व, किरायेदार एवं आवासीय पता देना होगा। प्रमुख सचिव ने बताया कि झुग्गी-झोपड़ियों में कनेक्शन सिर्फ प्री-पेड मीटर लगाकर ही दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed