फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Power and server issues caused disruptions; only 22 people could avail the camp's benefits over two days.

Lucknow News: बिजली व सर्वर बनी बाधा, दो दिन में 22 को ही मिला शिविर का लाभ

Sun, 30 Aug 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Power and server issues caused disruptions; only 22 people could avail the camp's benefits over two days.
विद्यालय में लगा ​शिविर।
सरोजनीनगर। दरियापुर के प्राथमिक विद्यालय में लगे दो दिवसीय शिविर में आधार संशोधन और नए बनाने का काम बिजली कटौती और सर्वर की सुस्ती में अटक गया। दो दिनों में सिर्फ 22 आवेदकों के आधार की दिक्कतें ही दूर हो सकीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को रक्षाबंधन के चलते आधार शिविर में सन्नाटा रहा। गिने-चुने आवेदक ही आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने पहुंचे। बिजली की आंखमिचौली और सर्वर की समस्या के चलते आवेदकों को घंटों इंतजार करना पड़ा। शिविर में पहुंचे लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी अधूरी जानकारी और जरूरी दस्तावेजों का पूरा न होना भी रहा। पूरे दिन में महज पांच लोगों के आधार कार्ड में संशोधन हो सका, जबकि एक भी नया आधार नहीं बनाया जा सका।
विज्ञापन

वहीं, बृहस्पतिवार को 15 आवेदकों के आधार में संशोधन और दो नए बनाए गए थे। आधार शिविर प्रभारी संतोष ने बताया कि बिजली की आवाजाही और सर्वर की समस्या रही। इस वजह से आधार बनाने और संशोधन का काम प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed