{"_id":"5a3d50cc4f1c1b502b8b615a","slug":"potato-was-thrown-on-fields-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने खड़े किए हाथ, कोल्ड स्टोर से निकालकर खेतों में फिंकवा दिया 500 क्विंटल आलू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने खड़े किए हाथ, कोल्ड स्टोर से निकालकर खेतों में फिंकवा दिया 500 क्विंटल आलू
ब्यूरो/अमर उजाला, अमेठी
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
खेतों में फेंका गया आलू
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलू का दाम गिरने से किसानों ने कोल्ड स्टोर में रखे आलू को ले जाने से हाथ खड़े कर दिए। आलू नहीं ले जाने पर स्टोर संचालक ने करीब 500 क्विंटल आलू खेत में फेंकवा दिया। स्टोर से थोड़ी दूर स्थित खेत में आलू बिखरा पड़ा है। किसानों को हजारों का नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन
कस्बे से थोड़ी दूर तिवारीपुर ग्राम पंचायत में स्थित कामद कोल्ड स्टोर में किसानों ने बीज बिक्री एवं खाने के लिए आलू को जमा किया था। समय आने पर आलू का दाम गिरता चला गया।
विज्ञापन
भाव गिरने से किसानों ने स्टोर में रखा आलू लेने से मना कर दिया। जब किसान सूचना के बाद भी आलू की निकासी के लिए कोल्ड स्टोरेज नहीं करने पहुंचे तो संचालक के सामने समस्या खड़ी हो गई।
विज्ञापन
पड़ोस में स्थित राम निरंजन व पप्पू उपाध्याय के खेतों में आलू फेंक दिया है।