फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   potato farmers may face crisis in Uttar Pradesh.

यूपी: किसानों के लिए घाटे का सौदा हो सकता है कम आलू की निकासी, लगातार कम बना हुआ है थोक का भाव

Wed, 18 Aug 2021 02:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 18 Aug 2021 02:08 PM IST
सार

वर्ष 2019-20 में 5.70 लाख हेक्टेयर में करीब 130 लाख मीट्रिक टन आलू का उत्पादन हुआ, जबकि 2020-21 में करीब छह लाख हेक्टेयर में 160 लाख मीट्रिक टन पैदा हुआ। इस तरह पिछले वर्ष की अपेक्षा 30 लाख मीट्रिक टन ज्यादा का उत्पादन हुआ। किसानों ने पिछले वर्ष 98.18 लाख मीट्रिक आलू का भंडारण किया, जबकि इस वर्ष 133.01 लाख मीट्रिक टन भंडारित है।

विज्ञापन
potato farmers may face crisis in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कोल्ड स्टोरेज से पिछले वर्ष की अपेक्षा आलू के अधिक भंडारण व धीमी निकासी किसानों की चुनौती बढ़ा सकती है। पिछली बार की अपेक्षा इस बार आलू की कीमतें लगातार कम बनी हुई हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2019-20 में 5.70 लाख हेक्टेयर में करीब 130 लाख मीट्रिक टन आलू का उत्पादन हुआ, जबकि 2020-21 में करीब छह लाख हेक्टेयर में 160 लाख मीट्रिक टन पैदा हुआ। इस तरह पिछले वर्ष की अपेक्षा 30 लाख मीट्रिक टन ज्यादा का उत्पादन हुआ। किसानों ने पिछले वर्ष 98.18 लाख मीट्रिक आलू का भंडारण किया, जबकि इस वर्ष 133.01 लाख मीट्रिक टन भंडारित है। यह पिछले वर्ष की अपेक्षा करीब 35 लाख मीट्रिक टन अधिक है। अभी तक केवल 33.73 लाख मीट्रिक टन आलू की निकासी हुई और करीब 100 लाख मीट्रिक टन का भंडारण बना हुआ है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक पिछले चार वर्षों में सबसे ज्यादा आलू का भंडारण इसी वर्ष हुआ। दूसरी ओर, बाजार में पिछले कई महीनों से गत वर्ष की अपेक्षा कीमतें भी कम हैं। स्टोरेज से कम निकासी के बावजूद आलू का भाव उम्मीद के हिसाब से नहीं बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकार बताते हैं कि किसान उम्मीद कर रहे हैं कि आगे आलू की कीमतों में इजाफा होगा। जब कीमत बढ़ेगी, तब निकासी करेंगे। मगर, कोल्ड स्टोरेज से आलू निकासी की यही सुस्ती रही तो अचानक ज्यादा मात्रा में आलू बाजार में आएगा, जिससे कीमत बढ़ने की जगह घटने के हालात बन सकते हैं। इससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कोल्ड स्टोरेज में अक्तूबर तक ही रखा जा सकता है आलू

निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण आरके तोमर का कहना है कि कोल्ड स्टोरेज में आलू अक्तूबर तक ही रखा जा सकता है। इसके बाद रखने पर सड़न की स्थिति बनने लगती है। ऐसे में किसानों को अब निकासी बढ़ानी चाहिए। किसानों को सलाह है कि वह ज्यादा से ज्यादा आलू बाहर निकालें। नए कृषि कानूनों में देश भर की मंडी किसानों के लिए खुली है। किसान कहीं भी आलू बेंच सकते हैं। उन्हें इसका फायदा उठाना चाहिए।

आलू का भंडारण
वर्ष -- मात्रा (लाख मीट्रिक टन में)
2014-15 -- 109.29
2015-16 -- 113.73
2016-17 -- 120.29
2017-18 -- 111.65
2018-19 -- 121.99
2019-20 -- 98.18
2020-21 -- 133.01

आलू की कीमत औसत थोक बाजार भाव
माह -- वर्ष-2020 -- वर्ष-2021
जनवरी -- 1270 -- 848              
फरवरी -- 1050 -- 667
मार्च -- 1209 -- 707
अप्रैल -- लॉक डाउन  -- 838
मई -- 1502 -- 1005
जून  -- 1654 -- 1023
जुलाई  -- 1995 -- 1032
नोट- बाजार भाव रुपये प्रति क्विंटल में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed