फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   posters of people who made ruckus after namaz stick on walls.

Lucknow: नमाज के बाद हंगामा व नारेबाजी करने वालों के पोस्टर चिपकाए, चेतावनी दी गई- बख्शा नहीं जाएगा

Thu, 16 Jun 2022 05:35 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 16 Jun 2022 05:35 PM IST
सार

पिछले जुमे की नमाज के बाद हंगामा करने वालों के पोस्टर दीवारों पर लगाए गए हैं। पुलिस ने जनता से उपद्रवियों के बारे में सूचना मांगी है और भरोसा दिलाया है कि उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।

विज्ञापन
posters of people who made ruckus after namaz stick on walls.
दीवारों पर लगाए गए पोस्टर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पिछले जुमे की नमाज के बाद टीले वाली मस्जिद पर कुछ लोगों ने हंगामा व नारेबाजी की थी। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पश्चिमी जोन के कई इलाकों में पोस्टर चस्पा कराया है। पुलिस टीम लगातार शिनाख्त कर दबिश दे रही है। वहीं पुलिस के पोस्टर में जिन अराजक लोगों के फोटो है उनकी सूचना देने के लिए आम जनता से अपील की गई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। उधर, आगामी जुमे की नमाज को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। टीले वाली मस्जिद के आसपास और मुख्य मार्ग पर 25-30 सीसीटीवी कैमरे लगावाए गए हैं। इस बार अगर किसी ने हंगामा कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसे कतई बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक चौक प्रशांत कुमार मिश्र के मुताबिक पिछले जुमे की नमाज पर हंगामा करने वालों के पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, फोटो और सीसीटीवी कैमरों से ली गई है। हंगामा करने वालों के पोस्टर बनवाकर विक्टोरिया स्ट्रीट, सतखंडा, पोस्टमार्टम हाउस के आसपास, मदेयगंज और ठाकुरगंज के कई इलाकों में लगवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों से अपील की गई है कि जिस भी व्यक्ति को वह जानते हों अथवा वह उनके आसपास नजर आए तो वह सीयूजी नंबर 9454403847 पर उसके बारे में सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

कंट्रोल रूम से जोड़े गये सभी सीसीटीवी कैमरे
एसीपी चौक आइपी सिंह के मुताबिक टीले वाली मस्जिद उसके सामने चौक, पार्क में लगे पेड़, खदरा पुल और आसपास करीब 25-30 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन सभी कैमरों को कंट्रोल रूम से कनेक्ट किया गया है।

कंट्रोलरूम में बैठे पुलिस कर्मी सीसीटीवी कैमरे से हंगामा और उपद्रव करने वालों पर कड़ी निगरानी करेंगे। हंगामा करने की अगर किसी ने कोशिश की तो उसे तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बीते जुमे की नमाज में हंगामा और नारेबाजी करने वाले 200 से अधिक लोगों को चिह्नित किया गया है। उनकी निगरानी की जा रही है।


दोपहर में हटाना भी शुरू कर दिया
हंगामा व नारेबाजी करने वालों की गिरफ्तारी व सूचना देने के लिए पश्चिमी इलाके में पोस्टर चस्पा किये गये। जिसकी सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने तत्काल उसे हटाने के निर्देश दिये। जिसके बाद शाम होने तक पोस्टर हटाए गये। सिर्फ पुलिस के मोनोग्राम वाले पोस्टर लगे थे जिस पर लिखा था कि आप सीसीटीवी की निगरानी में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed