फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   poster removed from cinema hall for accidental prime minister

फिल्म 'एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को रिलीज न होने देने की चेतावनी, पोस्टर हटवाया

Sun, 30 Dec 2018 12:41 AM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Sun, 30 Dec 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
poster removed from cinema hall for accidental prime minister
द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू की विवादित किताब ‘दी एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पर इसी नाम से बनी फिल्म को लखनऊ में रिलीज न होने देने की चेतावनी के साथ पोस्टर लगाया गया। हजरतगंज में एक सिनेमाहॉल के बाहर लगाए गए इस पोस्टर को कुछ लोगों ने हटवा दिया। पुलिस ने पोस्टर की जानकारी से इनकार किया है। हालांकि सोशल मीडिया पर यह पोस्टर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

 
पोस्टर पर इसे लगवाने वालों के नाम राहुल अवस्थी व रोहित अवस्थी लिखे हुए हैं, जिन्हें राहुल समर्थक बताया गया है। पोस्टर में मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए लिखा गया था, ‘मोदीजी, वोट पांच साल के काम बताने से मिलते हैं, दूसरों की छवि खराब करने से नहीं।’ 
विज्ञापन


साथ ही लाल रंग में बड़े अक्षरों में ‘चेतावनी’ लिखकर कहा गया है, ‘चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की छवि खराब करने के लिए आने वाली इस फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे।’ इस फिल्म में अनुपम खेर ने पूर्व प्रधानमंत्री व कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह की भूमिका निभाई है। वर्तमान भारतीय राजनीति के अन्य नेताओं की भूमिकाएं विभिन्न कलाकारों ने निभाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed