फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   4300 crores will be invested in alcohol based industries in Uttar Pradesh.

UP: अल्कोहल आधारित उद्योगों में होगा 4300 करोड़ का निवेश, निवेशकों ने दिए प्रस्ताव

Thu, 10 Jul 2025 09:04 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 10 Jul 2025 09:04 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में पहली बार आबकारी निवेशक सम्मेलन हुआ जिसमें देशभर के उद्योगपति शामिल हुए। सम्मेलन में अल्कोहल निर्माण से संबद्ध क्षेत्रों में निवेश पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
4300 crores will be invested in alcohol based industries in Uttar Pradesh.
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में अल्कोहल आधारित उद्योगों में 4300 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बुधवार को हुए आबकारी विभाग के निवेशक सम्मेलन में इससे जुड़े प्रस्ताव मिले। इस अवसर पर देशभर के 100 से अधिक उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


निवेशक सम्मेलन का शुभारंभ आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने किया। इस दौरान निवेशकों ने प्रदेश में निवेश करने में रुचि दिखाई। सम्मेलन में अल्कोहल निर्माण, ब्रिवरी, वाइनरी व अन्य संबद्ध क्षेत्रों में विभिन्न सत्रों के माध्यम से निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बड़ा खुलासा: हैवान छांगुर ने कराए डेढ़ हजार से ज्यादा हिंदू लड़कियों के धर्मांतरण, मुंबई और दुबई में था नेटवर्क; जिला पुलिस पर उठे सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: महाकुंभ की तर्ज पर होगी कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, 70 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात; रास्तों में बने 1222 पुलिस सहायता केंद्र


नितिन अग्रवाल ने कहा कि पहली बार प्रदेश में आबकारी निवेशक सम्मेलन का आयोजन हुआ है। बीते आठ वर्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में निवेश का परिदृश्य बदला है। यूपी अब निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण गंतव्य बन चुका है। पहले यूपी कंज्यूमर स्टेट कहा जाता था, जो छवि बदलने के बाद प्रोडक्शन स्टेट बन चुका है।

 
टॉप निवेशक कंपनियां
कंपनी नाम निवेश
केयान डिस्टलरी, गोरखपुर 2265
सीआरआइ फूड एंड बेवरेज 300
शिवांश एलाइंस इंडस्ट्रीज सीतापुर और हरदोई 550
बीएएस भारेट, अलीगढ़ 200
एलियांज डिस्टलरी, मथुरा 200  (राशि करोड़ में)

सरकार सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध

आबकारी मंत्री ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत निवेशकों को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनको सुरक्षित, पारदर्शी और लाभकारी वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिवद्ध है। कार्यक्रम में सुपीरियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एमडी मनीष अग्रवाल, निदेशक अमित महर्षि एवं ग्रुप के सीएचआरओ एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स प्रमुख डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने आबकारी मंत्री से मिलकर प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बरेली में एथनॉल यूनिट की क्षमता विस्तार के लिए 74 करोड़ का एमओयू किया है। सम्मेलन में लखनऊ में निवेश के लिए दो कंपनियां आगे आईं। इनमें लखनऊ डिस्टलरी व एचजी ब्रेवर्स 100-100 करोड़ का निवेश करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed