{"_id":"620a27657c3dc5672159a2d8","slug":"post-will-be-decided-for-pcs-cadre","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पीसीएस के लिए नए सिरे से पदों को चिह्नित करने की तैयारी, 20 वर्ष पहले संवर्ग के लिए पदों का हुआ था चिह्नीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पीसीएस के लिए नए सिरे से पदों को चिह्नित करने की तैयारी, 20 वर्ष पहले संवर्ग के लिए पदों का हुआ था चिह्नीकरण
Mon, 14 Feb 2022 03:26 PM IST
ishwar ashish
महेंद्र तिवारी, अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 14 Feb 2022 03:26 PM IST
सार
पीसीएस संवर्ग के लिए 20 वर्ष पहले पदों का चिह्नीकरण हुआ था। तब से तमाम पद अनुपयोगी व आईएएस संवर्ग में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी सिविल सेवा कार्यकारी शाखा (पीसीएस संवर्ग) के पदों को नए सिरे से चिह्नित करने का फैसला किया है। दो दशक पहले संवर्ग के लिए पदों का चिह्नीकरण हुआ था। इसके लिए संवर्ग में विभिन्न वेतनमानों में सृजित पदों के संबंध में विभागों से जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
पीसीएस संवर्ग के अधिकारियों की तैनाती के लिए पदों को चिह्नित करने की जरूरत होती है। दो दशक पूर्व वर्ष 2001 में संवर्ग के लिए पदों का चिह्नीकरण किया गया था। इसके बाद से विभागों में पीसीएस के लिए कईपद सृजित किए, लेकिन तैनाती के लिए इनका चिह्नीकरण नहीं हुआ। तब चिह्नित कई पद अब अनुपयोगी भी हो गए या उनकी जरूरत बदल गई है। वहीं, पीसीएस के लिए चिह्नित लखनऊ व गाजियाबाद विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष जैसे कई पद आईएएस संवर्ग में शामिल कर दिए गए हैं। ऐसे में पीसीएस संवर्ग के लिए पदों का चिह्नीकरण जरूरी हो गया है।
विज्ञापन
शासन के नियुक्ति विभाग ने पीसीएस संवर्ग के विभिन्न वेतनमानों में सृजित पदों के चिह्नीकरण की कार्यवाही शुरू की है। विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक धनंजय शुक्ला ने शासन के सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों व सचिवों को इस संबंध में पत्र लिखा है।
विज्ञापन
इसमें उन्होंने कहा है कि मौजूदा प्रशासकीय जरूरतों को ध्यान में रखकर पीसीएस के लिए पदों का नए सिरे से चिह्नीकरण कर संशोधित शासनादेश जारी किए जाने की जरूरत है। ऐसे में अपने विभाग में पीसीएस संवर्ग के लिए सृजित पदों का विवरण, संबंधित शासनादेश व सेवा नियमावली नियुक्ति विभाग को जल्द से जल्द उपलब्ध कराएं।