{"_id":"660ef3d701382290c90ec015","slug":"post-name-of-banks-are-changed-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 14 साल बाद फिर बदले बैंक कर्मचारियों के नाम, चपरासी अब ऑफिस असिस्टेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 14 साल बाद फिर बदले बैंक कर्मचारियों के नाम, चपरासी अब ऑफिस असिस्टेंट
Fri, 05 Apr 2024 12:09 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 05 Apr 2024 12:09 AM IST
सार
एक अप्रैल से बैंक कर्मचारियों ने नए पदनाम के साथ काम करना शुरू कर दिया है। भारतीय बैंक संघ और बैंकों के संयुक्त मोर्चा के बीच अन्य समझौतों के साथ पदनाम बदलने पर भी सहमति बनी थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया।
विज्ञापन
- फोटो : iStock
विस्तार
बैंकिंग इतिहास में दूसरी बार बैंक कर्मचारियों के नाम एक अप्रैल से बदल गए हैं। इस संबंध में सभी बैंकों में गाइडलाइंस लागू हो गईं है। स्वीपर, एसी ठीक करने वाले, इलेक्ट्रीशियन को अब हाउसकीपर कहा जाएगा।
विज्ञापन
चपरासी को ऑफिस असिस्टेंट नाम से पुकारा जाएगा जबकि क्लर्क कस्टमर सर्विस एसोसिएट हो गए हैं।
भारतीय बैंक संघ और बैंकों के संयुक्त मोर्चा के बीच अन्य समझौतों के साथ पदनाम बदलने पर भी सहमति बनी थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया। अप्रैल से नए पदनाम के साथ कर्मचारियों ने काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन