{"_id":"64ccfcd4f73222a117020fa4","slug":"post-graduation-entrence-test-starts-in-lucknow-university-from-5th-august-lucknow-news-c-13-lko1018-362865-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लविवि में पीजी की दाखिला परीक्षा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लविवि में पीजी की दाखिला परीक्षा आज से
Fri, 04 Aug 2023 08:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 04 Aug 2023 08:42 PM IST
विज्ञापन
- 44 पाठ्यक्रमों की करीब 5700 सीटों पर होंगे प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में सत्र 2023-24 के लिए परास्नातक पाठ्यक्रमों की दाखिला परीक्षाएं शनिवार से शुरू होंगी। प्रवेश परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जा चुका है। परीक्षाएं 13 अगस्त तक चलेंगी। लविवि में पीजी के 44 पाठ्यक्रमों में करीब 5700 सीटें हैं। इन पर दाखिले के लिए हजारों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। हालांकि, वर्तमान शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए हर बार के मुकाबले कम आवेदन आए हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय ने कुछ विषयों के पाठ्यक्रमों में बिना प्रवेश परीक्षा के ही प्रवेश लेने का विकल्प विद्यार्थियों को दिया है। पहले दिन आठ केंद्रों पर परीक्षा होगी। पीजी में प्रवेश के लिए 10 अप्रैल से 17 जुलाई तक आवेदन मांगे गए थे।
परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी
लविवि ने दाखिला परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर किसी भी इलेक्ट्राॅनिक उपकरण या पाठ्य सामग्री का ले जाना प्रतिबंधित होगा। ऐसा करने पर अभ्यर्थी को प्रवेश परीक्षा देने से रोका जा सकता है।
परास्नातक प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम
तारीख- समय- विषय-
5 अगस्त- सुबह 10.30 बजे से 12 बजे तक- एंथ्रोपोलॉजी, सोशियोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, पब्लिक हेल्थ-कम्युनिटी मेडिसिन।
5 अगस्त- दोपहर 3 बजे से 4.30 बजे तक- एआईएच ऑर्कोलॉजी, अप्लाइड जियोलॉजी, बीलिब, बायोकेमिस्ट्री, पब्लिक हेल्थ।
6 अगस्त- सुबह 10.30 बजे से 12 बजे तक- एमबीए-एमटीएम
7 अगस्त- सुबह 10.30 बजे से 12 बजे तक- इंग्लिश, मॉलिक्युलर एंड ह्यूमन जेनेटिक्स, मैथ्स।
7 अगस्त- दोपहर 3 बजे से 4.30 बजे तक- फोरेंसिक साइंस, एमपीएड, पॉलीटिकल साइंस।
8 अगस्त- सुबह 10.30 बजे से 12 बजे तक- बॉटनी-माइक्रोबायोलॉजी, इकोनॉमिक्स।
8 अगस्त- दोपहर 3 बजे से 4.30 बजे तक- केमिस्ट्री, जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन, एमआईएच।
9 अगस्त- सुबह 10.30 बजे से 12 बजे तक- एलएलएम।
9 अगस्त- दोपहर 3 बजे से 4.30 बजे तक- हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, एजूकेशन, बीपीएड।
10 अगस्त- सुबह 10.30 बजे से 12 बजे तक- हिंदी, भूगोल, फिजिक्स।
10 अगस्त- दोपहर 3 बजे से 4.30 बजे तक- जियोलॉजी, मनोविज्ञान, एमलिब।
11 अगस्त- सुबह 10.30 बजे से 12 बजे तक- एमएड, एमवीए-एमएफए।
12 अगस्त- सुबह 10.30 बजे से 12 बजे तक- सांख्यिकी-बायोस्टैट, जूलॉजी।
12 अगस्त- दोपहर 3 बजे से 4.30 बजे तक- फूड प्रोसेसिंग एंड फूड टेक्नोलॉजी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन।
13 अगस्त- सुबह 10.30 बजे से 12 बजे तक- एलएलबी।
13 अगस्त- दोपहर 3 बजे से 4.30 बजे तक- कंप्यूटर साइंस, सोशल वर्क।