{"_id":"628549948c97ca01c0473d84","slug":"possibilities-of-rain-on-23-and-24-may-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: 23-24 मई को राहत की बारिश के आसार, बुधवार शाम को हवाओं ने कराया ‘फील गुड’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: 23-24 मई को राहत की बारिश के आसार, बुधवार शाम को हवाओं ने कराया ‘फील गुड’
Thu, 19 May 2022 01:01 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 19 May 2022 01:01 AM IST
सार
लखनऊ के लोगों को आने वाले समय में थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगातार तपन झेल रहे राजधानी लखनऊ के लोगों के लिए मौसम विभाग के अनुमान राहत देने वाले हैं। मई के अंतिम सप्ताह में बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। वहीं, बुधवार शाम अचानक चली धूल भरी हवाओं ने दिन भर की भीषण गर्मी के बाद थोड़ी सी राहत का अहसास कराया।
विज्ञापन
मौसम बुलेटिन के मुताबिक बुधवार को दिन का पारा 41.7 डिग्री रहा। मंगलवार को दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। वहीं, न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री रहा।
विज्ञापन
आईएमडी की सिटी वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, 19 व 20 मई को दिन का तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। इसके बाद गिरावट शुरू होगी, जो 24 मई तक 40 डिग्री के आसपास ठहरेगा। 23 और 24 मई को बदली के साथ बूंदाबांदी के भी संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन