फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Porters will meet MPs to demand jobs in railways

Lucknow News: रेलवे में नौकरी की मांग को लेकर सांसदों से मिलेंगे कुली

Thu, 26 Jun 2025 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Porters will meet MPs to demand jobs in railways
लखनऊ। रेलवे की नौकरी और सामाजिक सुरक्षा की मांग को लेकर कुली मानसून सत्र में लखनऊ सहित देशभर के सांसदों से मिलेंगे। सांसदों के जरिये सरकार तक अपनी बात पहुंचाएंगे। बुधवार को राष्ट्रीय कुली मोर्चा की बैठक में इसका निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

मोर्चा के समन्वयक रामसुरेश यादव ने बताया कि सरकार ऐसी नीतियां ला रही है, जिससे कुलियों का रोजगार प्रभावित हो रहा है। माई कुली एप के जरिये निजी कंपनियों को काम दिया जा रहा है। ठेकेदारी में ट्राॅली प्रथा शुरू की गई है। स्टेशनों पर बैटरी रिक्शा चलाए जा रहे हैं। इससे कुलियों की आजीविका का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। कुलियों की मांग है कि उन्हें वर्ष 2008 की तरह फिर केंद्र सरकार रेलवे की नौकरी में समायोजित करें। मानसून सत्र में सांसदों से मिलकर अपनी मांग उठाई जाएगी। बैठक में चंदेश्वर मुखिया, गुड्डू कुमार, दिनेश मुखिया, धर्मवीर, रामबाबू बिलाला, राम महावर, अनिल सांवले, राज कपूर, राजकुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed