फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Porters sent letters to the Railway Minister, demanding guarantee of employment and social security

Lucknow News: कुलियों ने रेलमंत्री को भेजे पत्र, मांगी रोजगार व सामाजिक सुरक्षा की गारंटी

Thu, 10 Jul 2025 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Porters sent letters to the Railway Minister, demanding guarantee of employment and social security
प्रदर्शन करते कुली।
लखनऊ। केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में बुधवार को मजदूर संगठनों की ओर से हुई राष्ट्रीय हड़ताल के दौरान कुलियों ने भी चारबाग स्टेशन पर प्रदर्शन किया और रोजगार व सामाजिक सुरक्षा की मांग की। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भी भेजे हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कुली मोर्चा के समन्वयक राम सुरेश यादव ने बताया कि पिछले बजट सत्र में रेल मंत्रालय ने कहा था कि 2008 की तरह रेलवे कुलियों को समायोजित करने के लिए जांच कराई जा रही है, लेकिन हकीकत इसके उलट है। कुलियों को समायोजित करने के लिए रेल मंत्रालय कोई जांच करा रहा है, इसकी पुष्टि नहीं हो रही। कुली माई एप से ट्राॅली प्रथा और बैटरी रिक्शा संचालन से कुलियों के लिए रोजगार का संकट पैदा हो गया है। ऐसी स्थिति में रेलमंत्री से मांग की गई कि आने वाले मानसून सत्र में कुलियों को रेलवे की नौकरी देने और उनकी सामाजिक सुरक्षा के लिए दिए गए सभी आदेशों के कड़ाई से अनुपालन को सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed