फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   poorvanchal express way work is in progress

अखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट को योगी सरकार में मिली रफ्तार

Fri, 02 Jun 2017 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 02 Jun 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
poorvanchal express way work is in progress
डेमो प‌िक

योगी सरकार के कार्यकाल में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे ने रफ्तार पकड़ ली है। यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी ने संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे 30 जून तक परियोजना के लिए जरूरी 90 फीसदी जमीन उपलब्ध कराएं। 

विज्ञापन


इसके लिए जमीन के मालिकों से आपसी सहमति के आधार पर जमीन खरीदने के काम में तेजी लाने को कहा गया है। सीईओ अवस्थी गुरुवार को योजना भवन में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन खरीदने और ग्राम सभा की भूमि के अधिग्रहण संबंधी मुद्दों पर लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, आजमगढ, मऊ और गाजीपुर के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा कर रहे थे। 
विज्ञापन


कहा कि बैनामा होने के 15 दिन के अंदर जमीन के मूल्य का भुगतान कर दिया जाए। उन्होंने गाजीपुर और आजमगढ़ में जमीन खरीदने की गति धीमी पाए जाने पर नाराजगी जताई। कहा कि दोनों जिलाधिकारी परियोजना से जुड़े अधिकारियों को इस काम में तेजी लाने के निर्देश दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गाजीपुर और आजमगढ़ के जिलाधिकारियों को भूमि खरीदने के लिए कैंप लगाने के निर्देश भी दिए। कहा, इन कैंपों में अधिक से अधिक बैनामे कराए जाएं। उन्होंने कहा कि परियोजना के रास्ते में आ रही पाइप लाइन और बिजली पोल आदि को शिफ्ट करने संबंधी प्रस्ताव तत्काल यूपीडा को मुहैया कराए जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed