फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   poorvanchal effect in Uttar Pradesh politics.

यूपी की राजनीति में अब पूर्वांचल का बोलबाला, आदित्यनाथ नौंवे सीएम

Sun, 19 Mar 2017 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 19 Mar 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
poorvanchal effect in Uttar Pradesh politics.
महंत आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

महंत आदित्यनाथ पूर्वांचल से नौवें सीएम बने हैं। गोरखपुर से वह दूसरे मुख्यमंत्री हैं। लंबे समय बाद यह पहला मौका है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य पूर्वी यूपी की नुमाइंदगी करने वाले हैं। दूसरे उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा लखनऊ से हैं। प्रदेश की राजनीति में पूर्वांचल का बोलबाला हो गया है।

विज्ञापन


पूर्वांचल को 15 साल बाद कोई मुख्यमंत्री मिला है। इससे पहले राजनाथ सिंह अक्तूबर 2000 से मार्च 2003 तक मुख्यमंत्री थे। भाजपा के डिप्टी सीएम चुने गए केशव प्रसाद मौर्य भी पूर्वांचल (इलाहाबाद) से हैं, वह फूलपुर से सांसद हैं।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि सीएम और एक डिप्टी सीएम पूर्वांचल से बनाकर भाजपा ने इस इलाके में अपनी पैठ और मजबूत करने की कोशिश की है।

अभी तक ये रही है पूर्वांचल में भाजपा की हालत

poorvanchal effect in Uttar Pradesh politics.

पूर्वांचल में विधानसभा चुनाव में भाजपा की सफलता की दर पश्चिमी यूपी, अवध और बुंदेलखंड से कम रही है। पहले चरण में भाजपा को जहां पश्चिमी यूपी की 73 में से 66 सीटें मिली, वहीं सातवें और आखिरी चरण में 40 में मात्र 25 सीट मिली हैं।

यानी पश्चिमी यूपी में भाजपा 90 फीसदी से ज्यादा अंकों से पास हुई तो पूर्वांचल में केवल 62 फीसदी सीटों पर कामयाबी मिली। अब पूर्वांचल से सीएम बन जाने से इस क्षेत्र में भाजपा को ज्यादा मजबूती मिलने की उम्मीद है।

एक दौर ऐसा था जब सूबे की सियासत में पूर्वांचल का डंका बजता था। पंडित जवाहर लाल नेहरू प्रधानमंत्री थे तो वाराणसी के डॉ. संपूर्णानंद सीएम होते थे। इंदिरा गांधी पीएम थीं तो वाराणसी के त्रिभुवन नारायण सिंह, कमलापति त्रिपाठी, विश्वनाथ प्रताप सिंह और श्रीपति मिश्र मुख्यमंत्री रहे।

केंद्र में जनता पार्टी की सरकार बनी तो आजमगढ़ के रामनरेश यादव यूपी के मुख्यमंत्री थे। राहुल गांधी के जमाने में वीर बहादुर सिंह सीएम थे। महंत आदित्यनाथ से पहले वह गोरखपुर से सीएम बनने वाले पहले नेता थे। पूर्वांचल से लाल बहादुर शास्त्री (वाराणसी) और चंद्रशेखर (बलिया) प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed