फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   poor will also get benefit of Ayushman Bharat Scheme

छूटे गरीबों को भी मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ, 2019-20 के बजट में होगा एलान

Wed, 23 Jan 2019 11:37 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 23 Jan 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
poor will also get benefit of  Ayushman Bharat Scheme
प्रदेश सरकार मोदी केयर के रूप में प्रचारित केंद्र की आयुष्मान भारत (स्वास्थ्य बीमा योजना) से छूटे गरीबों को अपने खजाने से लाभ देगी। इसके लिए 2019-20 के बजट में एलान किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार 2011 के सामाजिक-आर्थिक  जाति जनगणना के आधार पर गरीबी रेखा केनीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पांच लाख रुपये तक स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करा रही है। इसमें मरीज को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है।  
विज्ञापन


इसके लिए सरकारी व प्राइवेट अस्तपालों को इम्पैनल किया गया है। प्रदेश में पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड देने का काम तेजी से चल रहा है और बड़ी संख्या में लाभार्थी इस योजना का फायदा पा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मगर, 2011 की सामाजिक आर्थिक गणना को मानक माने जाने से बड़ी संख्या में पात्र लाभार्थी छूटे हुए हैं। इस योजना की लोकप्रियता को देखते हुए सरकार ने सूची से बाहर वाले पात्र गरीबों को भी लाभ दिलाने की तैयारी शुरू कर दी है। 

सरकार 2019-20 के बजट में इसके लिए पूरक योजना का एलान कर सकती है। प्रस्ताव के मुताबिक योजना का लाभ उसी तरह इन छूटे हुए लोगों को भी मिल सकेगा, जैसे मौजूदा लाभार्थियों को मिल रहा है। ऐसे लोगों के बीमे पर आने वाला पूरा खर्च खर्च राज्य सरकार अपने खजाने से उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed