फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Poor destitutes are not getting the benefit of PM Awas Yojana

‘गरीब बेसहारों को नही मिल रहा पीएम आवास योजना का लाभ’

Sun, 12 Jan 2020 09:30 PM IST
अवधेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 12 Jan 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Poor destitutes are not getting the benefit of PM Awas Yojana
प्रतीकात्मक तस्वीर
राष्ट्रवादी मुस्लिम महिला संघ की अध्यक्ष फरहा फैज ने प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि योजना का लाभ गरीब व बेसहारों को नहीं मिल रहा है। स्थानीय नेताओं व अधिकारियों को 20 फीसदी कटमनी देने वालों को ही योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने सहारनपुर के जिलाधिकारी पर भी भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन


 फरहा फैज ने रविवार को प्रेस क्लब में कहा कि सहारनपुर में गरीब व बेसहारा लोगों ने सूडा की ओर से चयनित स्पेस कम्बाइन कंपनी के जरिए डेढ़ से दो साल पहले आवासीय फार्म भरे थे, पर उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला। इस संबंध में डीएम से लेकर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना तक से शिकायत की। 
विज्ञापन


आरोप है कि सहारनपुर डीएम से शिकायत की तो उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकियां मिलने लगीं। इस संबंध में उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दाखिल कर पूरी घटना की सीबीआई जांच की मांग की गई। इस पर अदालत ने डीएम से चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने के आदेश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में 17 जनवरी 2020 की तारीख तय है। आरोप है कि जनहित याचिका की वजह से बीते दस दिन में दो फर्जी मुकदमे थोपकर संस्था का नवीनीकरण निरस्त कर दिया गया, यहां तक कि नाबालिग बेटी की सुरक्षा हटा ली गई। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री ने ये योजना गरीब बेसहारों को छत देने के लिए है या फिर भ्रष्टाचारियों के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed