फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Polytechnic semester examinations from today: PET admit card uploaded, candidates can download

पॉलीटेक्निक की सेमेस्टर परीक्षाएं आज से : पीईटी के प्रवेश पत्र अपलोड, डाउनलोड कर सकते हैं अभ्यर्थी

Tue, 17 Aug 2021 10:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 17 Aug 2021 10:43 PM IST
सार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। पॉलीटेक्निक की सेमेस्टर परीक्षाएं बुधवार से शुरू होंगी।

विज्ञापन
Polytechnic semester examinations from today: PET admit card uploaded, candidates can download
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग के परीक्षा नियंत्रक दिनेश ने बताया है कि पीईटी की लिखित परीक्षा 24 अगस्त को दो पालियों में होगी। उन्होंने अभ्यर्थियों को निर्देशित किया है कि वे प्रवेश पत्र में दी गई सूचना व निर्देशों का अच्छी तरह से अध्ययन कर लें।

विज्ञापन


आईडी-पासवर्ड के लिए जूझते रहे विद्यार्थी
पॉलीटेक्निक की सेमेस्टर परीक्षाएं बुधवार से शुरू होंगी। पहली बार होने वाली ऑनलाइन परीक्षा के लिए विद्यार्थी मंगलवार को आईडी व पासवर्ड के लिए जूझते रहे। कई बार शिकायत करने के बाद प्राविधिक शिक्षा विभाग ने तकनीकी गड़बड़ियों को दुरुस्त किया। अंतिम सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षा के अंतर्गत इंडस्ट्रियल सेफ्टी पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 18 अगस्त से शुरू होंगी।
विज्ञापन


इसी तरह वार्षिक परीक्षा के अंतर्गत फार्मेसी अंतिम वर्ष व टूल एंड मोल्ड मेकिंग के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 28 अगस्त से शुरू हाेंगी। वहीं दूसरे व चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 5 सितंबर से शुरू होगी। वार्षिक परीक्षा के अंतर्गत केवल फार्मेसी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 19 सितंबर से होंगी। विद्यार्थी कहीं से भी ऑनलाइन परीक्षा दे सकते हैं। प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव सुनील सोनकर ने बताया कि आईडी पासवर्ड मिलने के बाद छात्रों ने मॉक टेस्ट भी दिया। ऑनलाइन परीक्षा के दौरान करीब चार बार परीक्षार्थी की फोटो क्लिक की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed