फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Polytechnic semester exam status: Question-answers went viral in half an hour after the commencement of the examination

पॉलीटेक्निक की सेमेस्टर परीक्षा का हाल : परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे में वायरल हो गए प्रश्न-उत्तर

Fri, 27 Aug 2021 10:05 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 27 Aug 2021 10:05 PM IST
सार

पॉलीटेक्निक की सेमेस्टर परीक्षा बेपटरी हो गई है। छात्रों के नकल करने पर नकेल नहीं कसी जा पा रही है। शुक्रवार को परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे में ही सोशल मीडिया पर प्रश्न और उत्तर के फोटो वायरल हो गए।

विज्ञापन
Polytechnic semester exam status: Question-answers went viral in half an hour after the commencement of the examination
Exam - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पॉलीटेक्निक की सेमेस्टर परीक्षा बेपटरी हो गई है। छात्रों के नकल करने पर नकेल नहीं कसी जा पा रही है। शुक्रवार को परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे में ही सोशल मीडिया पर प्रश्न और उत्तर के फोटो वायरल हो गए। छात्रों का दावा है कि इस बार लखनऊ से ऐसा हुआ। उधर, विभाग इसे पेपर लीक होना मानने से इनकार कर रहा है। वह अब भी नकलची छात्रों की संख्या गिनाकर पुख्ता इंतजाम किए जाने की बात कहते हुए अपनी पीठ थपथपा रहा है।
विज्ञापन


पॉलीटेक्निक की सेमेस्टर परीक्षा पहली बार ऑनलाइन हो रही है। छात्र कहीं से भी बैठकर लैपटॉप व मोबाइल से परीक्षा दे रहे हैं। जबसे परीक्षा शुरू हुई है, तबसे बड़े पैमाने पर नकल होन की सूचनाएं आ रही हैं। इसकी जानकारी छात्र ही दे रहे हैं। परीक्षा शुरू होने के बाद प्रश्न और उसके विकल्प वायरल होने लगते हैं। बीते दिनों सामूहिक नकल भी हुई। वहीं, शुक्रवार को फिर नकल हुई। छात्रों के अनुसार सुबह 11 बजे से परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे के अंदर ही मेकेनिकल ब्रांच के इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग विषय के प्रश्नपत्रों के स्क्रीनशॉट और विकल्पों की फोटो पूरे शहर में वायरल होने लगी।
विज्ञापन


विभाग के अनुसार यह पेपर लीक नहीं
प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव सुनील सोनकर ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा में फिजिकल प्रश्नपत्र नहीं होते, इसलिए इसे लीक नहीं माना जा सकता। ऑनलाइन में प्रश्नपत्र पहले खुल ही नहीं सकता। परीक्षा से पहले जब तक प्रश्न आउट न हो, इसे पेपर लीक नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे अच्छा तो परीक्षा नहीं कराते
जिस तरह से पॉलीटेक्निक परीक्षा में खुलेआम नकल हो रही है, उससे विभाग की साख गिरती जा रही है। प्रॉक्टर की टीम में तैनात प्रधानाचार्यों का कहना है कि इस तरह परीक्षा में सामूहिक नकल आज तक नहीं देखी। छात्र सुनने के लिए तैयार ही नहीं हैं। जहां वे परीक्षा देते हैं, कई लोगों की आवाजें आती हैं। इससे अच्छा तो ऑनलाइन परीक्षा नहीं कराते और बाद में समय अनुकूल होने पर ऑफलाइन एग्जाम होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed