{"_id":"674e27430e79408b470ac3c8","slug":"polytechnic-odd-semester-exams-now-in-january-lucknow-news-c-13-1-lko1020-977425-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक : विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं अब जनवरी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीटेक्निक : विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं अब जनवरी में
Tue, 03 Dec 2024 03:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 03 Dec 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। पॉलीटेक्निक के छात्रों की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं अब जनवरी के दूसरे सप्ताह में शुरू होंगी। इससे पहले परीक्षाएं 20 दिसंबर से होनी थीं, लेकिन परीक्षा से जुड़ी तैयारियां पूरी नहीं हो सकी हैं। कई कॉलेजों में छात्रों का कोर्स भी अधूरा है, इसलिए प्राविधिक शिक्षा परिषद ने परीक्षाएं जनवरी में कराने का निर्णय लिया है। जल्द ही परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी होगा।
इस संबंध में परिषद के सचिव अजीत कुमार मिश्रा का कहना है कि छात्र हित को देखते हुए विषम सेमेस्टर से पूर्व विशेष बैकपेपर की परीक्षाएं करानी हैं। इसके लिए 20 दिसंबर की तारीख निर्धारित की गई है। वहीं विषम सेमेस्टर परीक्षाएं जनवरी से शुरू होगी। जबकि इससे पहले विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 दिसंबर से होनी थी।
छात्रों का भी कहना है कि अभी उनका कोर्स पूरा नहीं हो सका है। दरअसल विषम सेमेस्टर में प्रवेश सितंबर तक लिए गए, इससे पढ़ाई का समय छात्रों को कम मिला है। वहीं किसी भी सेमेस्टर परीक्षा से पहले तीन माह तक पढ़ाई अनिवार्य है, लेकिन दो माह ही पढ़ाई हो सकी है। इसलिए दिसंबर तक छात्रों को मौका देना होगा।