{"_id":"659cd9fe55b12d98660ee097","slug":"polytechnic-entrance-exam-from-16-march-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 16 मार्च से प्रस्तावित, नए सत्र में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 16 मार्च से प्रस्तावित, नए सत्र में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
Tue, 09 Jan 2024 11:00 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 09 Jan 2024 11:00 AM IST
सार
पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए 29 फरवरी तक आवेदन किए जा सकेंगे। परीक्षा केंद्रों का आवंटन छह से नौ मार्च के बीच किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश में राजकीय, अनुदानित, निजी व पार्टनरशिप के तहत चल रहे पॉलिटेक्निक संस्थानों में नए सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन सोमवार से शुरू हो गए। आवेदन 29 फरवरी तक किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने प्रवेश परीक्षा 16 से 22 मार्च के बीच प्रस्तावित की है। इसके लिए प्रवेश पत्र 10 मार्च को परिषद की जेईईसीयूपी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
परिषद के अनुसार छह से नौ मार्च के बीच अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र आवंटित होंगे। प्रवेश परीक्षा का आयोजन भी प्रदेश में राजकीय पॉलिटेक्निक व अन्य राजकीय शिक्षण संस्थानों में आवश्यकतानुसार किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रभारी सचिव एसके श्रीवास्तव के अनुसार प्रवेश व प्रवेश परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए जिलों में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन आयोजित कर आठ अप्रैल तक प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी करने का लक्ष्य है। इसके बाद प्रवेश काउंसिलिंग तीन चरणों में आयोजित की जाएगी।