फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   polytechnic counceling up to ten rounds

पॉलीटेक्निक में दाखिले के कॉउंसलिंग को बढ़ाकर किया 10 चरण तक

Fri, 27 Nov 2020 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
polytechnic counceling up to ten rounds
एआईसीटीई द्वारा दाखिला की तिथि बढ़ाने के बाद मिला एक और अवसर
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए छात्रों को कॉउंसिलिंग में एक और अवसर दिया जाएगा। अब तक नौ चरण तक कॉउंसिलिंग कराने की घोषणा हुई थी, लेकिन एआईसीटीई द्वारा 5 दिसंबर तक दाखिला देने की अनुमति मिलने के बाद अब कॉउंसिलिंग 10 चरण तक होगी। अभी नौवें चरण की कॉउंसिलिंग जारी है। इस संबंध में सभी जानकारियां संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की वेबसाइट www.jeecup.nic.in पर उपलब्ध करा दी गई हैं।
परिषद के सचिव एसके वैश्य ने बताया कि पहले एआईसीटीई द्वारा दाखिले की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित थी। इससे पहले कॉउंसिलिंग खत्म करनी थी। इसलिए नौ चरणों तक कॉउंसिलिंग की घोषणा की गई थी। अब एआईसीटीई ने दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाकर पांच दिसंबर कर दी है। इसलिए कॉउंसिलिंग भी बढ़ाकर 10 चरण तक कर दी गई है। 10वें चरण के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 27 से 30 नवंबर तक चलेगी। जिन छात्रों को नौ चरण तक की कॉउंसिलिंग में दाखिला नहीं मिला है वे दो और तीन दिसंबर को पंजीकरण कराएंगे। इन्हीं तिथियों पर कॉलेज चयन किया जाएगा और चार को सीट आवंटन का परिणाम जारी होगा। छात्रों को पांच दिसंबर तक प्रमाणपत्र सत्यापन और फीस जमा कर दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर लेनी होगी।
विज्ञापन

नौवें चरण के लिए सीट लॉक का आज अंतिम दिन
सचिव ने बताया कि नौवें चरण की कॉउंसिलिंग के लिए सीट लॉक करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर है। सीट आवंटन का परिणाम 28 नवंबर को सुबह नौ बजे घोषित होगा। छात्रों को 28 से 30 नवंबर तक संस्थाओं में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आठवें चरण की कॉउंसिलिंग के बाद कुल 238849 सीटों के सापेक्ष 106685 सीटों पर प्रवेश हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed