{"_id":"67ed9c0301198cc8ba0e6c9a","slug":"polytechnic-apply-for-semester-exams-until-tomorrow-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1141171-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक: सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन का कल तक ही मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीटेक्निक: सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन का कल तक ही मौका
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जून में प्रस्तावित पॉलीटेक्निक की सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू है। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास चार अप्रैल तक मौका दिया गया है।
प्राविधिक शिक्षा परिषद ने दिशानिर्देश जारी किया है कि संस्थान के प्रधानाचार्य हर हाल में तय तिथि तक छात्रों का पंजीकरण करवा लें। छात्रों की ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पहले संस्थान स्तर पर होगी। इसके बाद ही रिपोर्ट परिषद को भेजी जाएगी।
राजकीय, अनुदानित और निजी पॉलीटेक्निक की सेमेस्टर, वार्षिक और बैकपेपर की परीक्षा जून में प्रस्तावित है। इससे पहले विद्यार्थियों को परीक्षा आवेदन और शुल्क जमा करना है। प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव अजीत कुमार की ओर से जारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है।
विज्ञापन
परिषद की वेबसाइट पर बने स्टूडेंट लॉगिन के जरिये ही पंजीकरण होंगे। इसके लिए शुक्रवार तक आखिरी मौका है। इस दौरान प्रोविजन फॉर्म, परीक्षा फॉर्म में फोटो, हस्ताक्षर, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर व अन्य बेसिक जानकारियां अपडेट करनी होंगी। परीक्षा फॉर्म की त्रुटि भी ठीक करने का अवसर दिया गया है।
ऑनलाइन शुल्क 05 से 15 अप्रैल तक जमा होंगे। 05 से 17 अप्रैल तक संस्थान के जरिये परिषद को आवेदन अग्रसारित किया जाएगा। इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा और परिषद के जरिये आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।