फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Polytechnic: Admission on only 30% seats in three rounds, fourth round of admission counseling begins

पॉलीटेक्निक : तीन राउंड में महज 30 फीसदी सीटों पर ही प्रवेश, चौथे चरण की प्रवेश काउंसिलिंग शुरू

Mon, 28 Jul 2025 08:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 28 Jul 2025 08:46 PM IST
सार

पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए तीन चरणों की काउंसिलिंग हो चुकी है और अब चौथे चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चौथे चरण में बाहरी राज्यों के विद्यार्थियों को प्रवेश का मौका दिया गया है।

विज्ञापन
Polytechnic: Admission on only 30% seats in three rounds, fourth round of admission counseling begins
प्रतीकात्मक तस्वीर।

विस्तार

पॉलीटेक्निक प्रवेश काउंसिलिंग की तीन चरणों की प्रक्रिया समाप्त हो गई है लेकिन, अभी भी केवल 30 फीसदी सीटों पर ही प्रवेश हुआ है। खाली 70 फीसदी सीटों पर दाखिले के लिए सोमवार से चौथे चरण की प्रवेश काउंसिलिंग शुरू की गई।

विज्ञापन


संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव संजीव कुमार ने बताया कि राजकीय, अनुदानित, पीपीपी मॉडल व निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा इंजीनियरिंग की कुल 1,48,534 सीटों पर प्रवेश होना है। तीन चरण की प्रक्रिया में 45,577 सीटों पर प्रवेश, जबकि रिक्त 10,2,957 सीटों पर प्रवेश बाकी है।
विज्ञापन


चौथे चरण में बाहरी राज्यों के विद्यार्थियों को प्रवेश का मौका दिया गया है। साथ ही जिन अभ्यर्थियों ने संबंधित संस्थान व सीट आवंटन कर लिया था लेकिन, शुल्क नहीं जमा किया उन्हें भी इस चरण में मौका दिया जाएगा। 30 जुलाई तक सीट आवंटन का समय निर्धारित है। 31 जुलाई तक सीट अलाॅटमेंट और एक से तीन अगस्त तक दस्तावेज की जांच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed