लखनऊ में प्रदूषणः सांसों पर जहरीली हवा का हमला और तेज, हजरतगंज सबसे प्रदूषित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह की ताजगी दम तोड़ चुकी है। आसमान में छाई धुंध और उसमें बढ़ता जहर सांसों पर भारी पड़ रहा है। सूरज की जीवनदायिनी रोशनी पर प्रदूषण का ग्रहण और गहराता जा रहा है।
इंसानों के साथ पशु-पक्षियों की जान सांसत में है। स्मॉग की वजह से सोमवार शाम को लखनऊ में एक्यूआई अपने रिकॉर्ड स्तर 435 तक पहुंच गया। सबसे ज्यादा दमघोंटू हवा तो हजरतगंज व लालबाग इलाके में की रही, जहां रिकॉर्ड 467 एक्यूआई दर्ज किया गया।
बच्चे हों या बड़े, सभी इस दमघोंटू हवा के कहर का शिकार हो रहे हैं। अस्पतालों में यकायक मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इमरजेंसी में फेफड़े के संक्रमण वाले मरीजों की लाइन लगी हुई है।
सोमवार को धुंध की चादर से ढका रहा शहर
पूरा शहर सोमवार को धुंध की चादर से ढका रहा। रविवार को हवा के औसत एक्यूआई में आए मामूली गिरावट के 24 घंटे बाद ही शहर की हवा का औसत एक्यूआई अब तक के सर्वोच्च स्तर 435 पर पहुंच गया।
सोमवार शाम तक बढ़कर 435 तक पहुंच गया। सोमवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की जारी रिपोर्ट में लालबाग, हजरतगंज क्षेत्र का वायुगुणवत्ता सूचकांक 467, गोमती नगर में 454 और तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र में 434 रहा।
वहीं अलीगंज सेंट्रल स्कूल में एक्यूआई 385 काफी खराब स्थिति में दर्ज हुआ।
राजधानी में बिगड़ी हवा की स्थिति
क्षेत्र -- एक्यूआई
तालकटोरा -- 434
अलीगंज -- 385
लालबाग -- 467
गोमतीनगर -- 454
ऐसे बढ़ा जहरीली हवा का प्रकोप
तारीख -- एक्यूआई
31 अक्तूबर -- 352 लाल
1 नवंबर -- 382 लाल
2 नवंबर -- 422 गहरा लाल
3 नवंबर -- 400 गहरा लाल
4 नवंबर -- 435 गहरा लाल
सख्ती : चार बिल्डरों पर बीस लाख से ज्यादा हर्जाना
लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के बाद भी मनमानी करने वाले चार बिल्डरों पर यूपीपीसीबी ने बीस लाख रुपए से अधिक का पर्यावरणीय हर्जाना ठोका है। यूपीपीसीबी ने जिन बिल्डरों पर हर्जाना लगाया है।
उनमें मेसर्स वीएन इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड सेक्टर 11 वृंदावन कॉलोनी पर 5,85,937 रुपए, मैसर्स सूर्या श्याम अपार्टमेंट उतरेठिया रोड पर 3,04,687 रुपये, मेसर्स एएससी इंफ्राटेक टेढ़ीपुलिया चौराहा पर 5,62,500 रुपये और मेसर्स मास आवास प्राइवेट लिमिटेड फैजाबाद रोड पर 6,09,350 रुपये।