{"_id":"54da233911832f5eaad540812c37e678","slug":"pollution-control-plan-in-gomti-river-failed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमती का क्लीनिंग ट्रीटमेंट हुआ फेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमती का क्लीनिंग ट्रीटमेंट हुआ फेल
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 31 Oct 2014 10:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमती को प्रदूषण मुक्त रखने की योजनाएं असरदार साबित नहीं हुई हैं। अब भी गोमती में तीन चौथाई गंदा पानी बगैर ट्रीटमेंट के छोड़ दिया जा रहा है।
विज्ञापन
जो एक चौथाई ट्रीटमेंट किया जा रहा है, उसकी क्वालिटी भी ठीक नहीं है। संसद की जल संसाधन समिति के अध्ययन दल ने ट्रीटमेंट प्लांट और सीवरेज सिस्टम की व्यवस्था पर नाखुशी जताई है।
विज्ञापन
संसद की जल संसाधन समिति के सात सदस्यीय दल ने बृहस्पतिवार को आवास विकास परिषद के सभाकक्ष में नगर विकास, सिंचाई, ग्राम्य विकास और जल निगम के अधिकारियों के साथ प्रदेश के जल संसाधनों की स्थिति, उनके उपयोग और उनमें सुधार की योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
गंगा एक्शन प्लान में गंगा के साथ गोमती भी शामिल हो गई है, इसलिए बैठक में चर्चा के फोकस में गोमती रही। गोमती को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए बजट का भी अच्छा प्रावधान है।
समिति के सदस्यों ने बैठक के दौरान पाया कि गंगा में मिलने वाली गोमती बुरे हाल में है। उन्होंने अफसरों से जानकारी ली कि लखनऊ में कितने ट्रीटमेंट प्लांट हैं, सीवरेज सिस्टम कैसा है।
अध्ययन दल की अगुवाई कर रहे सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि बड़ा बजट होने के बावजूद गोमती बदहाल है। गंगा में जाकर गिरने वाली गोमती का चीन चौथाई पानी शोधित ही नहीं हो रहा।