फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Political parties on Budget 2015-16.

मील का पत्थर साबित होगा यह बजट: भाजपा

Sat, 28 Feb 2015 10:37 PM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 28 Feb 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
Political parties on Budget 2015-16.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बजट को विकासोन्मुखी तथा धरातल को मजबूत करने वाला बताया है। उन्होंने कहा, यह गांव के विकास का रास्ता खोलेगा। देश और समाज के सर्वांगीण हितों का ध्यान रखा गया है।

विज्ञापन


बुजुर्गों के लिए पेंशन, युवाओं के लिए इंटरप्रेन्योर फंड, महिलाओं के लिए 1000 करोड़ के निर्भया फंड जैसे फैसले समाज कल्याण की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे। हर गांव में अस्पताल, हर पांच किमी पर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हर घर को बिजली व रोजगार जैसे फैसलों से गांव, गरीब और किसान की हालत सुधरेगी।
विज्ञापन


वहीं, सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी मोदी सरकार की निंदा करते हुए कहा है कि बजट से आम आदमी की उम्मीदें अधूरी रह गईं। मध्य आय वर्ग खास तौर पर मायूस हुआ है। आयकर में ज्यादा छूट और महंगाई कम होने की उनकी आशाओं पर पानी फिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्विस टैक्स बढ़ाने से आम आदमी की जेब ज्यादा कटेगी। खाना, पढ़ाई, फोन बिल, ट्रैक्टर, मकान निर्माण, सब मंहगा हो जाएगा। वित्त मंत्री ने कई राज्यों को विशेष मदद दी लेकिन उप्र पर उनका ध्यान नहीं गया। पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी सहित सभी प्रदेशवासी बेहद निराश हुए हैं।

गरीब और ग्रामीण भारत को मायूस करने वाला बजट

Political parties on Budget 2015-16.

मोदी सरकार के बजट पर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायवती का कहना है कि प्रधानमंत्री के कार्यकलापों की तरह उनकी सरकार का बजट भी अव्यावहारिक व निराशाजनक है।

यह करोड़ों युवाओं, किसानों, मजदूरों, गरीबों, निम्न व मध्यम आय वर्ग के लोगों के साथ ग्रामीण भारत को बहुत मायूस करने वाला है। बजट मुट्ठी भर अमीरों के हित में है।

युवाओं की बेरोजगारी दूर करने के बजाय उसे बुढ़ापे की पेंशन के लिए निवेश करने को कहा जा रहा है। जीएसटी लागू करने से विशुद्ध रूप से बहुराष्ट्रीय कंपनियों को लाभ होगा। मोदी सरकार लोगों को हसीन सपने दिखाकर बरगलाने में लगी है।

विकास के नाम पर फिर ‌दिया गया धोखा

Political parties on Budget 2015-16.

जबकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री का कहना है‌ कि आम बजट पूरी तरह निराशाजनक, मध्यम वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के हितों पर कुठाराघात है।

करोड़पतियों से वेल्थ टैक्स समाप्त करने व कॉरपोरेट टैक्स कम करने के प्रावधान से साबित हुआ है कि बजट पूंजीपतियों और औद्योगिक घरानों को खुश करने के लिए बनाया गया है। मूलभूत सुविधाओं, शिक्षा, उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा जैसे क्षेत्रों के लिए बजट धनराशि का प्रावधान बहुत कम है। आम जनता को विकास के नाम पर फिर धोखा ही मिला।

फिर ठगी गई आम जनता
बजट पर रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान कहते हैं कि आम बजट में आम जनता ठगी गई। इसमें किसान व यूपी नदारद है।

मिडिल क्लास की सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया। सर्विस टैक्स बढ़ाने से रेस्टोरेंट में खाना, एलईडी, हवाई यात्रा, बैंकिंग सर्विस, ब्यूटीपार्लर, डॉक्टर की फीस, रेडियो टैक्सी, मोबाइल से बातें करना महंगा हो जाएगा। सरकार ने पांच लाख रुपये तक की आय को करमुक्त करने का वादा भुला दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed