{"_id":"643a4273ffdaebec2d09845f","slug":"political-parties-are-prepare-for-digital-campaign-in-nikay-chunav-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagar Nikay Chunav: निकाय चुनाव के लिए डिजिटल दुनिया तैयार, गजब होगा प्रचार, राजनीतिक दलों की तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagar Nikay Chunav: निकाय चुनाव के लिए डिजिटल दुनिया तैयार, गजब होगा प्रचार, राजनीतिक दलों की तैयारी पूरी
Sat, 15 Apr 2023 11:56 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 15 Apr 2023 11:56 AM IST
सार
यूपी निकाय चुनाव में राजनीतिक दल डिजिटल प्लेटफार्म के लिए तैयार हो रहे हैं। इसके लिए इवेंट कंपनियों ने भी कमर कस ली है। इस बार प्रचार का अंदाज अलग दिखेगा।
विज्ञापन
nikay chunav
- फोटो : amar ujala
विस्तार
निकाय चुनाव के प्रचार का अंदाज अलग होगा। इसके लिए डिजिटल तैयारी की जा रही है। चूंकि इस चुनाव में मतदाता शहरी हैं तो यहां नारों, झंडे बैनरों के अलावा सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्म का तगड़ा इस्तेमाल होगा। इवेंट कंपनियों ने भी कमर कस ली है। वे डाटा कलेक्शन के जरिए पार्टी और प्रत्याशियों के सामने दावे पेश कर रही हैं।
विज्ञापन
बसपा जहां पारंपरिक प्रचार के जरिए लोगों तक पहुंचने की कोशिश करेगी, वहीं राजनीतिक संदेशों वाले स्टीकर व जीआईएफ खास तौर पर तैयार कराए जा रहे हैं। व्हाट्सएप इमोजी, मैसेज एप आदि पर भी काम किया जा रहा है। इसके लिए इवेंट कंपनियां संपर्क में हैं जो काम करने के लिए अपने दावे पेश कर रही हैं। दावेदार भी अपने स्तर पर इस ओर सक्रिय हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्रत्याशी चयन पर मंथन पूरा, कल आएगी भाजपा की पहली सूची, बनाई ये रणनीति
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी के परिषदीय विद्यालयों में 10 दिन बिना बैग स्कूल जाएंगे बच्चे, गुजरात में लागू है यह व्यवस्था
बस टिकट मिलने का इंतजार है। जैसे ही टिकट फाइनल हो जाएंगे तत्काल प्रचार अभियान शुरू हो जाएगा। इसके लिए विशेष गीत भी तैयार कराए जा रहे हैं। इस चुनाव को भी पूरी तरह से आधुनिक प्रचार के रंग में रंगने के लिए बसपा कमर कर कस रही है। पार्टी वाररूम भी तैयार करा रही है जिसके जरिए बसपा सुप्रीमो खुद सभी निकायों से जुड़ेंगी।