{"_id":"250c85bf35e429f38bba85d8a6d26b5a","slug":"political-gossips-of-bjp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोश में किरकिरी करा रहे भाजपाई!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोश में किरकिरी करा रहे भाजपाई!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 20 Aug 2014 02:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसे उत्साह कहें या फिर अध्यक्ष की गुडबुक में शामिल होने की होड़, आए दिन भाजपा में मोर्चा या प्रकोष्ठ या फिर कोई अन्य नेता किसी न किसी को पार्टी में शामिल करवाने पहुंच जाता है।
विज्ञापन
होड़ के इस उत्साह ने पार्टी नेताओं के दिमाग को इस कदर आसमान पर पहुंचा दिया है कि उन्हें लगता है वे जो करेंगे, वह गलत हो ही नहीं सकता।
सो पिछले दिनों पार्टी की ऐसी किरकिरी हुई कि नेताओं को जवाब देते नहीं बना।
पार्टी ने सपा की एक महिला नेता के भाजपा में शामिल होने का दावा कर डाला। अखबारों में खबर छपी तो सपा नेता हैरान।
पार्टी हाईकमान की गाज गिरने का डर अलग। तुरंत खंडन जारी किया। बेचारे भाजपाई! जवाब देते भी तो क्या।
बस इतना ही कहकर रह गए कि अमुक उन्हें लेकर आए थे तो कोई बोला मैं तो उन्हें जानता नहीं, फलां ने कहा तो मैंने भी कह दिया। समझा जा सकता है कि यूपी के भाजपाई पार्टी का ग्राफ कैसे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन