{"_id":"a90f72d6d30b8530a75a549fd2728c31","slug":"political-gossips-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया मिलें तो सांप्रदायिक, खुद मिलें तो....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया मिलें तो सांप्रदायिक, खुद मिलें तो....
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 17 Apr 2014 12:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी से सोनिया गांधी की मुलाकात हुई तो भाजपाइयों ने इसे सांप्रदायिक बताकर चुनाव आयोग से शिकायत कर दी।
विज्ञापन
अब भाजपा के नेता खुद भी मुस्लिम धर्मगुरुओं की चौखट पर हाजिरी लगाने में पीछे नहीं है।
लखनऊ से चुनाव लड़ रहे भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मुस्लिमों को अपने पाले में खींचने के लिए राजधानी के एक नहीं बल्कि कई मुस्लिम धर्मगुरुओं के दर पर दस्तक दे डाली।
विज्ञापन
राजनाथ ने लगभग सभी प्रमुख मुस्लिम धर्मगुरुओं कल्बे सादिक, कल्बे जव्वाद, मौलाना हमीदुल हसन, मौलाना यासूब अब्बास तथा खालिद रशीद फरंगी महली से मुलाकात कर समर्थन मांगा।
विज्ञापन
वैसे राजनाथ खुद इसे शिष्टाचार भेंट बता रहे हैं लेकिन सियासी गलियारे में भाजपा के दोहरे चरित्र की खूब चर्चा हो रही है।
लोग चुटकी ले रहे हैं कि बुखारी सोनिया से मिलें तो सांप्रदायिक माना जाए और राजनाथ मुस्लिम धर्मगुरुओं से मिलें तो शिष्टाचार। चुनावी बेला में लोग ‘शिष्टाचार’ के अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं। ये जो पब्लिक है, सब जानती है।