{"_id":"6e4e903ec915ef1dc91d457e9ddceae9","slug":"political-gossip-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"भई, मेरे बारे में क्या राय है!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भई, मेरे बारे में क्या राय है!
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 06 Aug 2014 10:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल में बिजली महकमे के एक आला हाकिम ने अपनी आत्मकथा लिखी। ‘सरकार’ के हाथों किताब का विमोचन हुआ।
विज्ञापन
किताब में अधिकारी ने अपने जीवन में आए उतार-चढ़ाव का दिलचस्प तरीके से खाका खींचा है। अधिकारी ने किताब में कई नौकरशाहों का जिक्र भी किया है।
जिन नौकरशाहों की तारीफ की है वे तो गद्गद हैं लेकिन जिनकी थोड़ी बहुत आलोचना की है उन्हें यह किताब रास नहीं आ रही है।
ऐसे ही एक अधिकारी आजकल दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर हैं। उन्हें किताब के बारे में भनक लगी तो लखनऊ में अपने शुभचिंतकों से फोन करके पूछने लगे, भई मेरे बारे में क्या राय जाहिर की है?
जिन्होंने किताब देखी नहीं वे तो चुप्पी साध गए लेकिन जिन्होंने पढ़ी है वे नमक-मिर्च लगाकर बताने में पीछे नहीं है। दिलचस्प बात यह है कि ब्यूरोक्रेसी में ही किताब को लेकर दो खेमे हो गए हैं।
विज्ञापन
एक लेखक की तारीफ कर रहा है तो दूसरा उनके दुस्साहस पर लाल-पीला हो रहा है। विरोधी खेमा कह रहा है, उम्मीद तो थी कि वे रिटायरमेंट के बाद सियासी पारी खेलेंगे, लेकिन उन्होंने तो पहले ही शुरू कर दी।
विज्ञापन