{"_id":"ff6dd08e0e55dbca7bcb261471c82755","slug":"political-gossip-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में क्या है निर्माण का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में क्या है निर्माण का राज
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 04 Aug 2014 10:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा कार्यालय और निर्माण एक-दूसरे के पर्याय हो गए हैं। कभी गेट का निर्माण तो कभी कार्यालय में हाल का निर्माण।
विज्ञापन
कभी पानी निकासी को निर्माण तो कभी किसी पदाधिकारी के बैठने की जगह बनाने को निर्माण। पार्टी कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय की तुलना कानपुर के एक मंदिर से करने लगे हैं।
इस मंदिर में कुछ न कुछ निर्माण कार्य हमेशा होता रहता है। मंदिर के बारे में तो मशहूर है कि एक बड़े घराने को किसी ज्योतिषी ने बताया था कि परिवार की बढ़ोतरी और सुखसमृद्धि तभी तक है जब तक निर्माण चलता रहेगा।
विज्ञापन
इसलिए वह घराना हमेशा कुछ न कुछ निर्माण कराता रहता है। इनकी जिज्ञासा है कि कहीं वैसा ही कुछ भाजपा के साथ तो नहीं है।