{"_id":"090ed5f1f4aa53ec84b4c5afd072b0e5","slug":"political-gossip-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेशान मददगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेशान मददगार
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 30 Jul 2014 10:00 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की प्रदेश टीम में हाल में ही पदाधिकारी बनाए गए एक नेता की तेजी ने बड़े-बड़ों को परेशान कर दिया है।
विज्ञापन
छात्र राजनीति से पार्टी पॉलिटिक्स में आए ये जनाब राजधानी की घटनाओं से लेकर सूबे की सियासी हलचलों पर इतनी तेजी से बयान जारी क र देते हैं कि पार्टी के दूसरे नेता हक्के-बक्के रह जाते हैं।
पर, करें भी तो क्या। बेचारे! मन मसोसकर रह जा रहे हैं। कुछ बोलें तो दूसरों से खिल्ली उड़ने का डर और न बोलें तो अपने वजूद पर संकट।