फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   political gossip

छोटे मियां की परेशानी बने बड़े मियां

Wed, 23 Jul 2014 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 23 Jul 2014 11:39 AM IST
विज्ञापन
political gossip

बड़े मियां तो बड़े मियां हैं उनके क्या कहने। उन्होंने अपना पूरा जीवन एक राष्ट्रीय पार्टी की सेवा में लगा दिया।

विज्ञापन


हालांकि पार्टी की तरफ से उन्हें कभी कोई प्रसाद नहीं मिला। यूं तो प्रसाद का लालच किये बगैर वे जीवन भर लगे ही रहे। लेकिन जब भी पार्टी में कुछ गलत होता है उन्हें बहुत दर्द होता है।

अब उन्होंने राष्ट्रीय पार्टी की राजनीति व उसके निर्णयों में कहां-कहां चूक हुई इस पर एक किताब लिख डाली है। यह किताब इन दिनों खासी चर्चा में है। इसमें कई ऐसी बातें लिखी हैं जो सीधे बड़े नेताओं को चोट कर रही हैं।
विज्ञापन


बड़े मियां के छोटे मियां भी इसी पार्टी की राजनीति करते हैं। पार्टी में उन्होंने अपना ठीक-ठाक स्थान भी बना लिया है। लेकिन छोटे मियां की मुसीबत इन दिनों बड़े मियां की यही किताब बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे मियां के विरोधी पार्टी के बड़े नेताओं के पास बड़े मियां की किताब पेश कर दे रहे हैं।

अब छोटे मियां को भी अपने कॅरियर की चिंता हुई लिहाजा उन्होंने बड़े मियां के बयानों का ही खंडन कर दिया। उन्हें एक बयान जारी कर कहना पड़ा कि वे बड़े मियां के राजनीतिक विचारों से सहमत नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed