{"_id":"de58600f1e12eede4a5eb5ad82a4a477","slug":"political-gossip-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी की खुमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी की खुमारी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 22 Jul 2014 02:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र राजनीति से भगवा राजनीति में सक्रिय एक नेता का जवाब नहीं। हमेशा इसी फिक्र में रहते हैं कि अखबारों में फोटो आ जाए और नाम छप जाए।
विज्ञापन
वाकया अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के लखनऊ दौरे का है। पहले उनके स्वागत में हिंदी में पोस्टर लगवाए। मोदी और अमित शाह से लेकर न जाने किस-किस नेता के साथ अपनी फोटो चस्पा कराकर क्लिंटन का स्वागत करने वाली होर्डिंग लगवाई।
विज्ञापन
किसी ने कहा कि हिंदी में तो क्लिंटन को कुछ समझ में आने से रहा। बेचारों को अपनी गलती का एहसास हुआ। तड़ से निकाल लिया नया फार्मूला। रातोंरात अंग्रेजी में होर्डिंग लगवा डाली। समस्या आई कि अमेरिकी राष्ट्रपति से बात कैसे करेंगे।
विज्ञापन
दुभाषिया के जरिये बात करेंगे तो वो बात नहीं रहेगी। क्लिंटन के साथ आए प्रतिनिधि मंडल के एक-दो लोगों से अंग्रेजी के एक-दो शब्द बोलकर उन्हें भी इंप्रेस करने की कोशिश की।
जनाब पर अंग्रेजी की खुमारी कुछ ऐसी चढ़ी कि एक युवती से बलात्कार व हत्या के मामले में प्रदर्शन करने पहुंचे तो वहां भी ‘वी वान्ट जस्टिस’ बोलने लगे। कुछ लोगों ने कुहनी मारा तो खुमारी टूटी। सच्चाई का एहसास हुआ और सरकार मुर्दाबाद बोलना शुरू किया।