{"_id":"d06e428a94a1c57245779abe00863e98","slug":"political-gossip-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"फास्ट और फाइन ट्यूनिंग वाले ही चलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फास्ट और फाइन ट्यूनिंग वाले ही चलेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 22 Jul 2014 01:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे की सरकार की पब्लिसिटी करने वाले महकमे के जिला और मंडल स्तरीय अफसरों के तबादलों पर खूब चुटकियां ली जा रही हैं।
विज्ञापन
मीडिया से जुड़े इस महकमे के मुख्यालय में तैनात एक अफसर की त्वरित टिप्पणी थी, अभी तो शुरुआत है, आगे-आगे देखिये होता है क्या ? अब जुबानी जमा खर्च और मठाधीशी नहीं चलेगी, काम करना होगा।
बॉस (शायद प्रमुख सचिव या फिर निदेशक) के तेवर तीखे हैं। कहा जा रहा है कि सरकार की इमेज बिल्डिंग के लिए चिंतित एक आला अधिकारी के प्रयासों को निचले स्तर के लोग मंजिल तक नहीं पहुंचने दे रहे।
विज्ञापन
दरअसल, वे खुद ही लॉबिंग के माहिर हैं। अभी तक इसका लाभ उन्हें तो मिलता रहा है लेकिन सरकार को नहीं।
अब तलाश ऐसे लोगों की है जो फास्ट हों और जिनकी ट्यूनिंग फाइन हो। क्या करें, महकमा ही ऐसा है कि काम लिखित में नहीं इशारों पर जो होता है।