फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Political dispute between SP and BJP

Lucknow : अखिलेश ने नैमिषारण्य में माथा टेका, बोले-असुरों से बचाने प्रार्थना करने आए, भूपेंद्र ने किया पलटलार

Sat, 10 Jun 2023 12:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 10 Jun 2023 12:40 AM IST
सार

साथ ही कहा कि आज के असुरों से जनमानस को बचाने के लिए हम यहां प्रार्थना करने आए हैं। वहीं, प्रशिक्षण शिविर में प्रो. रामगोपाल ने कार्यकर्ताओं को रणनीति समझाई।

विज्ञापन
Political dispute between SP and BJP
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को नैमिषारण्य में ललिता देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। साथ ही कहा कि आज के असुरों से जनमानस को बचाने के लिए हम यहां प्रार्थना करने आए हैं। वहीं, प्रशिक्षण शिविर में प्रो. रामगोपाल ने कार्यकर्ताओं को रणनीति समझाई। पहले दिन के शिविर का निष्कर्ष कुछ यही रहा कि सपा साफ्ट हिंदुत्व पर आगे बढ़ना जारी रखेगी। लोकसभा चुनाव में असली मुद्दा आरक्षण और जातीय जनगणना ही रहेगा। लेकिन, बूथ और मतदाता सूची पर भी नजर रखना है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव से पहले सपा अपने कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन कर रही है। पार्टी के लिए इनका महत्व इससे आंका जा सकता है कि यह आयोजन स्थानीय हैं, पर इनमें अखिलेश यादव समेत सभी वरिष्ठ नेता हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन


नैमिषारण्य में शुक्रवार को प्रारंभ हुए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के लिए अखिलेश ने शाम को पहुंचे। चक्र तीर्थ पर आचमन करने के बाद विधि-विधान से ललिता देवी मंदिर में पूजा की। उन्होंने कहा कि असुर वही, जो अत्याचार करे। असुरों का नाश करने वाली धरती नैमिषारण्य आने पर आज के असुर दुष्प्रचार करेंगे। अखिलेश ने कहा कि जो किसी की भक्ति पर सवाल उठाए वो अधर्मी हैं। यहां आकर अखिलेश ने एक संदेश देने की कोशिश भी की कि हिंदू रीति-रिवाजों में उनकी श्रद्धा किसी अन्य से कम नहीं। इसको लेकर किसी तरह के कुप्रचार में न फंसने की अपील भी अवाम से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में सपा ने मतदाता सूची से उसके मतदाताओं के नाम काटे जाने का आरोप लगाया था। प्रशिक्षण शिविर में फोकस इसी पर रहा कि अबकी ऐसा न होने पाए। साथ ही बूथ पर इतने मजबूत बनने का संदेश दिया गया कि कोई भी वोट डालने से सपा समर्थक मतदाताओं को न रोक सके।

जहां हिंदुओं के लिए अत्यधिक महत्व के नैमिषारण्य में आयोजन करके संदेश देने का प्रयास किया गया, वहीं आरक्षण के मुद्दे पर भी जोर रहा। भाजपा सरकार पर आरोप लगाया गया कि वह पिछड़ों के आरक्षण को समाप्त करने की साजिश कर रही है। जातिगत जनगणना न कराना भी इसी साजिश का हिस्सा है। यानी, अगड़े बनाम पिछड़ों का मुद्दा भविष्य में भी सपा की रणनीति का अहम हिस्सा होगा।

असुरों के संरक्षक से प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं - भूपेंद्र
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में माफिया, अपराधी और आंतकी रूपी असुरों के संरक्षक रहे लोगों से भाजपा को किसी प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि माफियाओं, अपराधियों और आंतकियों को संरक्षण देने वालों को भाजपा सरकार का सुशासन रास नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार मिल रही हार से हताश विपक्ष मुंगेरीलाल के सपने देख रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सब जानती है कौन राजधर्म को निभा रहा है और किसने हमेशा अधर्म की राह पर चलते हुए प्रदेश को तुष्टिकरण की आग में झोंक कर जंगल राज बनाया था। इसलिए जनता ने 2014 से लेकर 2023 तक के आसुरी शक्तियों से उत्तर प्रदेश को मुक्त रख भाजपा को अपना समर्थन और आशीर्वाद दिया।


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवाद के नाम पर परिवारवादी दल चलाने वाले लोगो का सच जनता अच्छे से समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर से भाजपा को अपना वोट देकर केंद्र में भाजपा सरकार की हैट्रिक बनाने का मार्ग सुनिश्चित करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed