फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   politechnic students will get jobs easily.

Jobs : पॉलीटेक्निक के छात्रों तक अब खुद नौकरी लेकर पहुंचेंगी कंपनियां, बनाया गया सेंट्रल प्लेसमेंट सेल

Sun, 18 Dec 2022 06:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो सुधांशु सक्सेना, अमर उजाला, लखनऊ
सुधांशु सक्सेना, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sun, 18 Dec 2022 06:41 PM IST
सार

छात्रों को नौकरियां देने के लिए राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंट्रल प्लेसमेंट सेल बनाया गया है। छात्रों को मैसेज देकर नौकरियों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
politechnic students will get jobs easily.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

पढ़ाई पूरी करने के बाद राजकीय पॉलीटेक्निक के छात्रों को अब रोजगार की तलाश में नहीं भटकना पड़ेगा। कंपनियां खुद इन तक नौकरी लेकर पहुंचेंगी। इसके लिए अयोध्या रोड स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंट्रल प्लेसमेंट सेल बनाया गया है। यह यू राइज पोर्टल के माध्यम से प्लेसमेंट कराएगी।

विज्ञापन


राजकीय व वित्तपोषित पॉलीटेक्निक के 18 मंडलों में पढ़ने वाले 33 हजार से अधिक छात्रों तक पहली बार इस पोर्टल की मदद से नौकरियां पहुंचेंगी। लखनऊ के राजकीय पॉलीटेक्निक में बने केंद्र से इसकी निगरानी होगी। इस महीने के अंत तक ट्रायल रन और पोर्टल पर प्लेसमेंट संबंधी काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


सेंट्रल प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. एसपी सोनी ने बताया कि पहले पॉलीटेक्निक के छात्र कोर्स कर गांव में जाकर बैठ जाते थे या रोजगार के लिए भटकते रहते थे। अब इन्हें नौकरी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। केंद्र से पूरे प्रदेश के बच्चों की प्लेसमेंट की निगरानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिमाइंडर मैसेज भी भेजेगा पोर्टल
डॉ. सोनी ने बताया कि यू राइज पोर्टल पर प्रदेश के राजकीय पॉलीटेक्निक में पढ़ने वाले 27004 और वित्त पोषित के 6660 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनके लिए पोर्टल के माध्यम से प्लेसमेंट ड्राइव चलाई जाएगी। कंपनियां पोर्टल पर अपनी आवश्यकता बताएंगी। इसके बाद उसी क्षेत्र व ट्रेड के अनुसार छात्रों को एसएमएस भेजकर प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। पोर्टल छात्रों को रिमाइंडर मैसेज भेजकर अपडेट भी देगा। एकेटीयू में रखे पोर्टल के सर्वर को राजेश राही, पूजा सहित अन्य आईटी एक्सपर्ट मैनेज कर रहे हैं। सेंट्रल प्लेसमेंट सेल के स्टेट प्लेसमेंट अधिकारी व संयुक्त निदेशक के. राम व डॉ. सोनी पूरी प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed