{"_id":"5f9ef3ec8ebc3e9be04eb891","slug":"policemen-should-be-careful-about-corona-dgp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को लेकर पुलिसकर्मी बरतें सावधानी : डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना को लेकर पुलिसकर्मी बरतें सावधानी : डीजीपी
Sun, 01 Nov 2020 11:14 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
यूपी डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम लोगों के साथ पुलिस महकमे से भी कोरोना का खौफ धीरे-धीरे कम होने लगा है। वर्तमान में लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय समेत 403 पुलिस कर्मी पूरे प्रदेश में कोरोना पाजिटिव हैं। इसे लेकर डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने अफसरों से कहा है कि कोरोना को लेकर वे पूरी सतर्कता बरतें। पुलिस महकमे में अब तक साढ़े 11 हजार से अधिक कोरोना संक्रमण के केस सामने आए हैं। इसमें 60 से अधिक की मौत हो चुकी है। हालांकि रिकवरी रेट पुलिस महकमे में प्रदेश की तुलना में काफी अच्छा है। करीब 11 हजार पुलिसकर्मी कोरोना को मात देकर नौकरी पर लौट चुके हैं। लेकिन आम लोगों की तरह पुलिस महकमे में भी लापरवाही बरती जा रही है। इसी के मद्देनजर डीजीपी ने मातहतों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन