फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   policemen got suspended because of absence from their duty

ड्यूटी से गोल सिपाही हमीरपुर में करा रहा था मुशायरा, निलंबित

Mon, 12 Nov 2018 11:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 12 Nov 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
policemen got suspended because of absence from their duty
डेमो
लखनऊ के बाजार खाला इलाके में राजकीय प्रेस की सुरक्षा गार्द ड्यूटी से नदारद एक सिपाही हमीरपुर में मुशायरे का आयोजन करा रहा था और मुख्य आरक्षी व साथी सिपाही सरकारी शस्त्र के साथ गायब थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रविवार रात तीनों को निलंबित करने के साथ साठगांठ में शामिल एक पुलिसकर्मी को गैरजिला तबादले पर रवाना किया है। 
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि बाजार खाला क्षेत्र में राजकीय प्रेस की सुरक्षा में तैनात गार्द के औचक निरीक्षण में मुख्य आरक्षी अंबिका प्रसाद, आरक्षी निजामुद्दीन और धर्मेंद्र कुमार विश्वकर्मा ड्यूटी से नदारद मिले।
विज्ञापन


पता चला कि आरक्षी निजामुद्दीन की अगुवाई में हमीरपुर में मुशायरे का आयोजन कराया जा रहा है। वहां मुशायरे के होर्डिंग-बैनर में उसका नाम व फोटो छपे होने की जानकारी मिली। तीनों पुलिसकर्मियों की गार्द ड्यूटी की उपस्थिति दर्ज करने वाले पुलिसकर्मी से साठगांठ उजागर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे गैर जिला तबादले पर रवाना करने के साथ ड्यूटी से नदारद तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया। प्रकरण की विभागीय जांच शुरू कराई गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed